ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले में 06 से 10 मार्च तक होगा “फिट इंडिया वुमन वीक–2026”, 10 मार्च को जिला स्तरीय कार्यक्रम

Rameez khan dindori

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले में 06 से 10 मार्च तक होगा “फिट इंडिया वुमन वीक–2026”, 10 मार्च को जिला स्तरीय कार्यक्रम
डिण्डोरी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर जिले में 06 मार्च से 10 मार्च 2026 तक “फिट इंडिया वुमन वीक–2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं एवं किशोरियों को स्वास्थ्य, फिटनेस, सुरक्षा और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्य विभागों के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न स्तरों पर—जिला, परियोजना, आंगनवाड़ी केंद्र, वन स्टॉप सेंटर, शक्ति सदन, स्वाधार गृह एवं बालिका गृहों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें महिलाओं और किशोरियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
कार्यक्रम के अंतर्गत 06 मार्च को आत्मरक्षा एवं सुरक्षा जागरूकता गतिविधियां, 07 मार्च को खेल प्रतियोगिताएं, योगाभ्यास एवं व्यायाम संबंधी कार्यक्रम, तथा 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन ग्राम सभाओं में महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं महिलाओं के अधिकारों से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी।
इसके साथ ही सप्ताह के दौरान फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए साइकिलिंग, वॉकाथन एवं अन्य जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
जिले का मुख्य जिला स्तरीय कार्यक्रम 10 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिलाओं एवं किशोरियों की सहभागिता रहेगी।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित कार्यक्रमों का प्रभावी आयोजन सुनिश्चित कर अधिक स

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!