ताज़ा ख़बरें

अंतरराज्यीय पशु तस्करी गिरोह के छह आरोपी गिरफ्तार गौ सेवकों और ग्रामीणों के साथ मिलकर ग्राम नाका के जंगल में की गई घेराबंदी

मरवाही पुलिस की बड़ी कार्रवाई — गौवंश तस्करी करते अंतरराज्यीय पशु तस्करी गिरोह के छह आरोपी गिरफ्तार

थाना मरवाही पुलिस ने अंतरराज्यीय पशु तस्करी पर एक और बड़ी कार्यवाही करते हुए सक्रिय तस्करों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना मरवाही क्षेत्र के ग्राम बहरीझोरकी नाका के जंगल में, गौ सेवकों और ग्रामीणों की मदद से की गई सटीक घेराबंदी के दौरान छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा कुल तेरह (13) मवेशियों को सुरक्षित बरामद किया गया।

 

दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को जिले में सक्रिय गौ सेवकों से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मटियाडांड से कुछ तस्कर अवैध रूप से मवेशी लेकर बहरीझोरकी नाका की ओर जा रहे हैं। सूचना प्राप्त होते ही जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुरजन राम भगत को अवगत कराया गया, जिनके निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओम चंदेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सनीप रात्रे और चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अजय वारे के नेतृत्व में रेड की कार्ययोजना बनाई गई। यह संपूर्ण कार्रवाई एसडीओपी मरवाही श्री दीपक मिश्रा के सुपरविजन में संपन्न की गई।

पुलिस टीम में प्रधान आरक्षक पवन राठौर (चौकी कोटमी), प्रधान आरक्षक अजय सिंह (थाना मरवाही), सहायक उपनिरीक्षक चंदन सिंह, आरक्षक मनोज मरावी एवं अमितेश पात्रे की भूमिका उल्लेखनीय रही। *ग्रामीणों और गौसेवकों के सहयोग से जंगल मार्ग पर घेराबंदी करते हुए आरोपियों को दबोचा गया।* मौके से पकड़े गए छह आरोपियों में —

 

1. अर्जुन सिंह राठौर पिता जगन्नाथ सिंह राठौर (36 वर्ष), निवासी खालबहरा, थाना जैतहरी जिला अनूपपुर (म.प्र.)

 

 

2. अशोक कुमार राठौर पिता संतोष कुमार राठौर (30 वर्ष), निवासी खालबहरा, जिला अनूपपुर (म.प्र.)

 

 

3. जयप्रकाश सिंह मरावी पिता ललन सिंह मरावी (22 वर्ष), निवासी खालबहरा, जिला अनूपपुर (म.प्र.)

 

 

4. लवकुश मरावी पिता पूरन सिंह (19 वर्ष), निवासी खालबहरा चौकी वेंकटनगर, जिला अनूपपुर (म.प्र.)

 

 

5. सजन सिंह पंडो पिता दूजाराम पंडो (20 वर्ष), निवासी बरेहाडांड, थाना प्रेमनगर जिला सूरजपुर (छ.ग.)

 

 

6. गुलाब सिंह नायक पिता संताराम नायक (29 वर्ष), निवासी मटियाडांड, थाना अखराझाड़ जिला गौरेला-पेंड्रा- मरवाही (छ.ग.) शामिल हैं।

 

 

 

आरोपीगण मवेशियों को बिना किसी दस्तावेज, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, कलेक्टर से अनुज्ञा पत्र या वैध लाइसेंस के माध्यम से अवैध रूप से दूसरे राज्य मध्यप्रदेश के बरघाट-लपटा-गढ़ही मार्ग की ओर ले जा रहे थे, जहां से उन्हें बूचड़खानों तक भेजे जाने की तैयारी थी। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे यह कार्य पिछले कई वर्षों से कर रहे हैं और मुख्य रूप से अर्जुन राठौर इस गिरोह का सक्रिय सदस्य है। आरोपियों से मौके पर 11 मवेशी, 5 रस्सी एवं 5 लाठी बरामद की गईं।

 

सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना मरवाही में धारा 4, 6, 10 छ.ग. कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004, धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम 1960, तथा धारा 61(2), 112 बी.एन.एस. के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है। मुख्य आरोपी अर्जुन सिंह राठौर लंबे समय से अंतरराज्यीय स्तर पर गौवंश तस्करी में सक्रिय पाया गया है, जिसकी गिरफ्तारी से तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। प्रकरण में एंड टू एंड इन्वेस्टिगेशन करते हुए आगे और भी गिरफ्तारियां किए जाने की संभावना है।

 

पुलिस अधीक्षक श्री सुरजन राम भगत ने कहा कि “मरवाही पुलिस सीमावर्ती क्षेत्रों में पशु तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई जारी रखेगी। समाज की भावनाओं को आहत करने वाले ऐसे अपराधों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है।”

 

यह कार्यवाही न केवल अंतरराज्यीय गौवंश तस्करी के नेटवर्क पर करारा प्रहार है, बल्कि यह पुलिस और समाज के बीच समन्वित प्रयास का उत्कृष्ट उदाहरण भी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!