Seoni newsछपारामध्यप्रदेशसिवनी

छपारा: जरूरत की घड़ी में मिला सहारा, तीन परिवारों को अंत्येष्टि सहायता


छपारा। नगर परिषद क्षेत्र में सामाजिक संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए वार्ड पार्षदों की पहल पर तीन जरूरतमंद परिवारों को शासन की अंत्येष्टि सहायता योजना के तहत आर्थिक मदद प्रदान की गई।

बीमारी के कारण वार्ड क्रमांक 13 निवासी चिरोंजी लाल रघुवंशी, वार्ड क्रमांक 10 निवासी संतोष यादव तथा वार्ड क्रमांक 7 निवासी रामकली नागेश के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। सभी परिवार गरीबी रेखा के अंतर्गत पात्र श्रेणी में आते हैं।

ऐसे कठिन समय में नगर परिषद छपारा द्वारा प्रत्येक परिवार को 5-5 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। यह राशि पार्षदों और नगर परिषद पदाधिकारियों की उपस्थिति में संबंधित परिजनों को सौंपी गई।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य ही है कि संकट की घड़ी में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल मिल सके। नगर परिषद द्वारा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया लगातार जारी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!