ताज़ा ख़बरें

सांसद श्री पाटिल ने बच्चो को कृमिनाशक गोली खिलाकर किया अभियान का शुभारंभ

खास खबर

सांसद श्री पाटिल ने बच्चो को कृमिनाशक गोली खिलाकर किया अभियान का शुभारंभ

खण्डवा//जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मंगलवार को मनाया गया। इस अभियान के तहत 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को “एल्बेण्डाजॉल” की गोली खिलायी गया। सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल व पंधाना विधायक श्रीमति छाया मोरे ने एंजेल्स प्लेनेट स्कूल पंधाना व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छैगांवमाखन में बच्चों को एल्बेण्डाजोल की गोली खिलाकर कृमि मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया।
इसके अलावा छैगांवमाखन के सी.एम.राइज स्कूल में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओ.पी.जुगतावत ने बच्चों को एल्बेण्डाजॉल गोली का सेवन कराया गया। इस दौरान मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी पंधाना डॉ. अनिल तंतवार, डॉ.योगेश सोनी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. तंतवार ने बताया कि जिले भर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर सभी शासकीय और निजी स्कूलों तथा आदिवासी आश्रम शालाओं, छात्रावास एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में जनप्रतिनिधियों द्वारा बच्चों का कृमि नाषक एल्बेंडाजोल की गोली का सेवन कराया गया। उन्होंने बताया कि जो बच्चे आज गोली खाने से छूट जाएंगे उनके लिए 26 सिंतबर को मॉपअप राउंड आयोजित कर यह गोली खिलाई जायेगी। उन्होंने बताया कि 1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की आधी गोली और 2 से 19 वर्ष के बच्चों को एक गोली पानी के साथ खिलाई गयी। साथ ही 20 से 49 वर्ष की ऐसी महिला जो कि गभर्वती एवं धात्री नही है, उन्हें भी आंगनवाड़ी केन्द्र पर गोली खिलाई जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!