पिछले 24 घंटों में खण्डवा में 3 मिली मीटर हुई वर्षा
खंडवा 12 सितम्बर, 2025 – जिले में गत चौबीस घंटों में केवल खंडवा तहसील में 3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जिले की अन्य तहसीलों में कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई है।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 12 सितंबर तक जिले में 833 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी। जबकि इस वर्ष अब तक जिले में 686 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक खंडवा तहसील में 798 मिली मीटर, हरसूद तहसील में 601 मिली मीटर, पन्धाना तहसील में 555 मिली मीटर, पुनासा तहसील में 718 मिली मीटर तथा खालवा तहसील में 758 मिली मीटर वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि खंडवा जिले की औसत वर्षा 808 मि.मी. है।
2,503 1 minute read










