

ग्रामवासियों का कहना है कि –
डांगावानी ग्राम पंचायत की उप- सरपंच श्रीमती वर्षा वंदे के पति के द्वारा आए दिन ग्राम पंचायत के कार्यों में दबंगी दिखाते हुए व्यवधान उत्पन्न किया जाता है और सरपंच सचिव को डराया धमकाया जाता है और ग्राम पंचायत में विगत समय से जितने सचिव आते हैं उनको बेवजह उल्टी सीधी शिकायत राधेश्याम के द्वारा की जाती है और राधेश्याम द्वारा किसी भी कार्य का ठेका देने के लिए सरपंच या सचिव के ऊपर दबाव बनाया जाता है जिससे ग्राम पंचायत के कार्यों को किए जाने में सरपंच और सचिव को परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसी कारण ग्राम वासियों द्वारा एसडीएम लखनादौन को ज्ञापन सौंप कर शिकायत की गई एवं यह मामले का उजागर किया गया कार्यवाही करने की मांग की।












