ताज़ा ख़बरें

कलशाभिषेक , सामूहिक क्षमावाणी महोत्सव रविवार 7 सितम्बर को मोरटक्का में

खास खबर

कलशाभिषेक , सामूहिक क्षमावाणी महोत्सव रविवार 7 सितम्बर को मोरटक्का में
खण्डवा, ओंकारेश्वर। दिगम्बर जैन समाज के पर्युषण पर्व समाप्ति के बाद सम्पूर्ण निमाड़-मालवा क्षेत्र के दिगम्बर जैन समाज का सामूहिक क्षमावाणी व कलशाभिषेक महोत्सव मोरटक्का में रविवार 7 सितम्बर को आयोजित किया गया है।आयोजन में सनावद में चातुर्मासरत तपशिरोमणि मुनिश्री विश्व सूर्य सागर जी, वात्सल्य ऋषि मुनि श्री साध्य सागर जी महाराज ससंघ सम्मिलित होगें। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि मुनि संघ के सान्निध्य में 7 सितम्बर को प्रातः 7.30 श्रमण संस्कृति संवर्धन यात्रा चातुर्मास स्थल श्री पार्श्वनाथ जी बड़ा मंदिर सनावद से ओंकार बाग मोरटक्का पहुंचेगी जहां श्री जी के अभिषेक शांति धारा के पश्चात सामूहिक क्षमावाणी महोत्सव मनाया जाएगा। ओंकार बाग मोरटक्का के मंत्री आशीष चौधरी सनावद ने बता‌या कि मुनि संघ के सानिध्य में कलश यात्रा, संगीतमय पूजन, सम्मान समारोह, ध्वजारोहण कलशाभिषेक, मंगल आरती, भक्ति , वात्सल्य भोज, विद्वत सम्मान, उपवास करने वाले श्रावकों को संयम अनुराग-त्याग अनुमोदना वात्सल्य सम्मान भी होगा।कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र जैन महावीर ने बताया कि श्रमण संस्कृति संवर्धन यात्रा में दिगम्बर जैन महिला महासमिति महिला मंडल के संयोजन में समस्त समाजजन मुनि संघ के सान्निध्य में सनावद से निकलेंगे जिसमें णमोकार धाम, सिद्धाचल पोदनपुरम के दर्शन करते हुए ओंकार बाग, पहुँचेगे। जहाँ प्रात: 10.30 बजे आहार-चर्या व सामायिक उपरांत मुनिश्री साध्य सागर जी महारण द्वारा मंत्र साधना कराई जाएगी। रायबहादुर सेठ ओंकार जी कस्तूरचंद्र जी धार्मिक एवं पारमार्थिक संस्था के, अध्यक्ष अमित कासलीवाल, मंत्री आशीष चौधरी, कोषाध्यक्ष आदित्य कासलीवाल प्रबंधक राकेश जैन ने समस्त निमाड़‌ वासियों से धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!