ताज़ा ख़बरें

पर्व के समापन के अवसर पर आज अनंत चतुर्दशी पर निकलेगी शोभायात्रा 8 सितंबर को मनाया जाएगा क्षमा वाणी महोत्सव।

खास खबर

पर्व के समापन के अवसर पर आज अनंत चतुर्दशी पर निकलेगी शोभायात्रा 8 सितंबर को मनाया जाएगा क्षमा वाणी महोत्सव।

पर्युषण पर्व में 3, 5 और 10 उपवास की कठिन तपस्या की तपस्वियों ने।

खंडवा ।। तप तपस्या एवं आत्म शुद्धि के महान पर्युषण पर्व का आज समापन होने जा रहा है। 06 सितम्बर शनिवार को खंडवा के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों में उत्तम ब्रह्मचर्य की पूजा अर्चना के साथ भगवान का अभिषेक एवं शांति धारा होगी साथ ही सराफा जैन धर्मशाला में मुनि श्री के प्रवचन का लाभ हमें प्राप्त होगा। मुनि सेवा समिति के प्रचार मंत्री सुनील जैन प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि शनिवार को पर्व के समापन के अवसर पर अनंत चतुर्दशी का जुलूस दोपहर 3.00 बजे से श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिरजी से प्रारंभ होकर हरीगंज, नगर निगम वाटर वर्क्स होते हुये छात्रावास दिग. जैन मंदिर से वापस शिवाजी चौक, जलेबी चौक होते हुये घासपुरा जैन मंदिर, सराफा होते हुये श्री पोरवाड़ दिगम्बर जैन धर्मशाला में परम पूज्य उपाध्याय श्री 108 विश्रुत सागरजी महाराज के प्रवचन एवं श्रीजी का अभिषेक शांति धारा होकर समापन होगा।

“क्षमावाणी पर्व” 8 सितंबर को

उत्तम क्षमा धर्म से प्रारंभ प्रवेश पर्व का समापन 8 सितंबर सोमवार को क्षमावाणी पर्व पर पर होगा। इस अवसर पर श्रीजी की पालकी सुबह 7.30 बजे से श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिरजी से प्रारंभ होकर बुधवारा, केवलराम पेट्रोल पम्प, बाम्बे बाजार, सराफा होकर चौधरी जी के कुएँ पर पूजन पश्चात श्री पोरवाड़ दिगम्बर जैन मंदिर में श्री जी का अभिषेक के पश्चात् जूलूस महावीर दिगम्बर जैन मंदिर बजरंग चौक पहुंचेगा सुनील जैन प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि मंदिर परिसर में परम पूज्य उपाध्याय श्री 108 विश्रुत सागरजी महाराज के प्रवचन, श्रीजी का अभिषेक होकर वरिष्ठजनों का सम्मान, एवं उपवास करने वाले तपस्वीयों का सम्मान भी होगा एवं क्षमा धर्म पर मुनि श्री के प्रवचन होंगे। साथ ही सामूहिक क्षमा वाणी महोत्सव मनाया जाएगा, समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन, दिलीप पहाड़िया, पंकज छाबड़ा, विजय सेठी, एवं समाज के पदाधिकारी ने सभी धर्मप्रेमी महानुभावो से इन कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का अनुरोध किया है । पर्युषण पर्व के दौरान मुनिसंघ के सानिध्य में दो, तीन और पांच उपवास के साथ कई दस उपवास की ओर अग्रसर है जिसमें युवा वर्ग भी शामिल है तपस्वी तरुण गंगवाल, अतुल जैन,अर्पित जैन,अपूर्व,अर्पण बैनाड़ा, महिमा, दीपिका पहाड़िया गीतांश,गुलिशा भरत छाबड़ा ,स्वाति भूपेश जैन,रितु प्रतीक पहाड़िया, अनामिका तपिश जैन,नमिता विपुल जैन,सौरभ जैन,गौरव जैन, स्वर्ण जैन,दीपक सेठी,नीति हेमंत गोधा,डॉ प्रांजील जैन,रोशनी जैन का तप उपवास के रूप में तीन,पांच,नवे दिन सफलता एवं पूर्ण शक्ति एवं धर्म साधना के साथ जारी रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!