ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

शारदा विद्या मंदिर में उल्लासपूर्वक मनाया गया शिक्षक दिवस

गौशाला में शिक्षकों ने की पूजन-आरती, विद्यार्थियों ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का किया सम्मान

 

रिपोर्टर = भव्य जैन

झाबुआ नगर के शारदा विद्या मंदिर में शिक्षक दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। नवनिर्वाचित छात्र परिषद ने पूरे कार्यक्रम की योजना बनाकर उसे सफलतापूर्वक सम्पन्न किया।

 

इस अवसर की सबसे विशेष झलक रही कि सभी शिक्षकों से विद्यालय परिसर स्थित पद्मा गौशाला में छात्रा भक्ति व्यास और उनकी टीम ने गौमाता की पूजन-आरती करवाई और गौ सेवा का लाभ लिया। विद्यालय परिवार ने इसे शिक्षक दिवस की सच्ची आध्यात्मिक शुरुआत बताया।

 

साथ ही विद्यार्थियों ने विद्यालय की स्वच्छता का कार्य निष्ठा से निभाने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का सम्मान कर उनके योगदान के महत्व को रेखांकित किया। इस पहल ने सभी का मन मोह लिया।

 

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ शिक्षकों के लिए मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। बड़ी कक्षा के विद्यार्थियों ने छोटी कक्षाओं में जाकर शिक्षक की भूमिका निभाकर अनूठा अनुभव प्राप्त किया।

 

कार्यक्रम का संचालन छात्राओं अदिति रावत एवं अक्षरा डिंडोर ने किया। हेड बॉय कोणार्क तिवारी, हेड गर्ल शिवानी नायक, प्रेसिडेंट नाभ्यांश सोनी, वाइस प्रेसिडेंट कल्पित हटीला और उनकी टीम ने उत्कृष्ट संयोजन किया।

 

इस अवसर पर विद्यालय संचालक अथर्व शर्मा, प्राचार्य दीपशिखा तिवारी, उप प्राचार्य मकरंद आचार्य, एमपी बोर्ड प्राचार्य डॉ. कंचन चौहान सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!