
*एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा✍️
जिले का गौरव – राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से राज्यपाल और मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री के हाथों सम्मानित हुई श्रीमती श्रद्धा गुप्ता गंगराड़े।
खंडवा। खंडवा जिले की शिक्षिका अपनी महत्वपूर्ण भूमिका से शिक्षक होने का कर्तव्य निभा रही है उसी के चलते शिक्षिका श्रद्धा गुप्ता गंगराड़े को लगातार राष्ट्र एवं प्रदेश स्तरीय सम्मान से नवाजा जा रहा है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि भोपाल में शिक्षक दिवस पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में राज्यपाल मंगू भाईजी, मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, शिक्षा मंत्री के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर श्रीमती श्रद्धा गुप्ता गंगराड़े (विज्ञान शिक्षिका, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) को शिक्षा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों और नवाचारों हेतु गरिमा पूर्ण कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया
यह सम्मान न केवल विद्यालय बल्कि सम्पूर्ण जिले के लिए गर्व की बात हे। शिक्षक श्रद्धा गुप्ता के सम्मानित होने पर मंत्री डॉक्टर कुंवर विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेडे, महापौर अमृता अमर यादव,विधायक कंचन मुकेश तनवे, छाया मोरे, नारायण पटेल जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सोलंकी समाजसेवी सुनील जैन ने खुशी जाहिर करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।








