
*पूज्य अमीझरा श्री म.सा. को याद कर भावुक हुए समाज जन*
*पूज्य अमीझरा श्री महाराज साहब की स्मृति में गुणानुवाद सभा हुई*
खण्डवा
*श्वेतांबर जैन संत पूज्य अमीझरा श्री मा .सा .का विगत दिनों कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझते हुए इलाज के चलते इंदौर में कालधर्म हो गया। पूज्य अमीझरा श्री मा .सा .का खंडवा में यादगार चातुर्मास सन् 2001 और 2018 में हुआ था उस दौरान समाज जनों ने बड़ा धर्म लाभ लिया था। जैन समाज के प्रचार मंत्री चंद्र कुमार सांड ने बताया कि शुक्रवार नक्षत्र गार्डन में 11:30 बजे से अमिझरा श्री जी महाराज साहब की गुणानुवाद (स्मृति सभा)सभा शुरू हुई जो डेढ़ बजे तक चली । स्मृति सभा को संबोधित करते हुए श्वेतांबर जैन समाज नमीनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अभय जैन ने बताया कि अमिझरा श्री म.सा.बड़नगर के रहने वाले थे। मेहता परिवार के एक ही घर के छह लोगों ने दीक्षा ली ।और जैन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए घर संसार का त्याग किया ।उनके माता-पिता ने सभी बच्चों को बैठाया और उनसे कहा की सही मार्ग तो भगवान महावीर स्वामी का बताया ही है ।और दीक्षा लेकर ही जीवन का कल्याण किया जा सकता है ।और यदि तुम चाहो तो सांसारिक जीवन भी जी सकते हो ।परंतु परिवार के सभी 6 सदस्यों ने परमात्मा की प्रभावना करने के लिए घर संसार त्याग कर संत जीवन अपनाया ।एक ही परिवार के छह लोगों जिनमें तीन सतीयाजी और तीन संत बने ।महान संत के काल धर्म से पूरे समाज में शोक की लहर है । पूज्य अमीझरा श्री म. सा. की गुणानुवाद सभा (स्मृति) सभा में श्वेताम्बर जैन समाज के ,अभय जैन, नवनीत बोथरा, जय नागडा , हिरेंद्र जैन ,पूजा बोथरा , सरोज बोथरा , रिद्धि जैन,संजय जैन ,हेमंत जैन, विजय बोरा सोभाग सांड, मेघराज जैन नवीश बोथरा आदि ने अपना उद्बोधन दिया और पूज्य अमीझरा म.सा. के चातुर्मास के दौरान उनके उपदेशों को याद करते हुए भावुक होकर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में गुरु कृपा मंडल ,गुजराती महिला मंडल ,और नवकार परिवार की महिलाओं जिसमें रानी बोथरा ,उषा, पूजा , वर्षा बोथरा अंजलि बनवट जय श्री मेहता ,कीर्ती मेहता आदि के द्वारा स्तवन (भजन)गाकर अमीझरा म.सा.को याद किया।कार्यक्रम के अंत में नवकार मंत्र का जाप हुआ और 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की । कार्यक्रम का संचालन नवनीत बोथरा ने किया ।उसके पश्चात स्वामी वात्सल्य भोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ ।*












