ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

समर्पण और अनुशासन से ही मिलती है सफलता – रजत चौहान

 

झाबुआ। केशव इंटरनेशनल स्कूल में बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और प्रार्थना से हुआ। इसके पश्चात् छात्र परिषद के सदस्यों ने अनुशासनपूर्ण परेड प्रस्तुत किया तथा विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों से वातावरण को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री रजत चौहान, संघ जिला प्रचारक एवं विशिष्ट अतिथि श्री जयंती चंदेल, संघ नगर प्रचारक उपस्थित रहे। विद्यालय संचालक श्री अथर्व शर्मा और सीईओ श्रीमती अंबिका टवली की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

 

कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए श्री अथर्व शर्मा ने कहा कि छात्रों को अनुशासन के साथ विवेक का प्रयोग कर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। लोकतांत्रिक चुनाव पद्धति से निर्वाचित परिषद में President – राशी बिलवाल और Vice President – हिमांशु खतेड़िया सहित अन्य सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया।

 

अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री रजत चौहान ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि “जीवन में सफलता उन्हीं को मिलती है, जो समर्पण के साथ हर दिन छोटे-छोटे कदम बढ़ाते हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों को समर्पण, समय प्रबंधन और डिजिटल संतुलन पर विशेष ध्यान देने की प्रेरणा दी।

 

कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका राजेश्वरी बुंदेला ने किया। इसके बाद अतिथियों ने विद्यालय में चल रही आत्मनिर्भर भारत गतिविधियों का अवलोकन किया, जिसमें बाँस से बने उत्पाद, गलसन माला, पेपर माशी, मिट्टी के दीये, टेराकोटा की प्रतिमाएँ और अन्य सामग्री प्रदर्शित की गई। अतिथियों ने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना की।

 

अंत में आभार प्रकट विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शालू जैन ने किया। उपप्राचार्य जितेंद्र खतेड़िया और समस्त स्टाफ ने नवनिर्वाचित छात्र परिषद को शुभकामनाएँ दीं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!