
श्री दादाजी वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों ने बनाया रक्षाबंधन पर्व।
खंडवा। रक्षाबंधन का पर्व शनिवार को उत्साह के साथ मनाया गया। रक्षाबंधन के साथ ही जन्माष्टमी तक राखी का यह पर्व मनाया जाता है। श्री दादाजी वृद्ध आश्रम रामनगर में भी राखी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया, महिला आश्रम की महिलाओं द्वारा बनाई गई राखियो को संचालिका अनीता सिंह, जाह्नवी सिंह चौहान ,शारदा,मीना और आश्रम की महिलाएं एवं वृद्ध आश्रम की दादियों द्वारा आश्रम के सभी बुजुर्गों को बड़े ही आत्मिक वातावरण में राखी बांधी गई, और हर्ष उल्लास के साथ सभी ने रक्षाबंधन मनाया, राखी बंधवाते समय सभी बुजुर्गों ने संचालिका अनीता सिंह से कहा आप ही हमारी बिटिया हैं आप ही हमारी बहन,,हमें ओर किसी से कोई अपेक्षा नहीं। सभी ने नाच गा
कर त्यौहार का आनंद उठाया।








