
किशोर दा के प्रति ऐसी दीवानगी पहली बार रक्षाबंधन पर्व पर देखने को मिली।
किशोर प्रेमी बलवानी एवं सूरत से पधारी बहनों ने समाधि स्थल पर किशोर दा को बांधी राखी खिलाई मिठाई।
खंडवा।। रक्षाबंधन पर्व पर पूरे दिन फूलों का तारों का सबका कहना है एक हजारों में मेरी बहना है, इस किशोर दा के गाये गीत के बीच बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। रक्षाबंधन पर्व पर एक अनोखा कार्यक्रम देश के महान गायक हरफन मोला कलाकार किशोर दा की समाधि पर हुआ शाम 4:00 बजे वर्षा की रिमझिम फुहारों के बीच किशोर दा के प्रेमी भाई एवं बहने समाधि पर पहुंचे और अपने भाई स्वरूप किशोर दा को तिलक लगाकर राखी बांध मिठाई खिलाई श्रीफल भेंट किया गीत गुनगुनाकर राखी का पर्व मनाया। समाजसेवी एवं किशोर प्रेरणा मंच के प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि किशोर दा के प्रति ऐसी दीवानगी पहली बार रक्षाबंधन पर देखने को मिली। किशोर दा के प्रेमी नरेश बलवानी किशोर दा को बहुत चाहते हैं और कुछ वर्ष पूर्व उन्होंने राजस्थान से किशोर दा की आदमकद प्रतिमा बुलाकर नगर निगम प्रशासन को सौंपी थी। महापौर अमृता अमर यादव की अनुमति से निगम प्रशासन द्वारा समाधि स्थल पर प्रतिमा स्थापित की गई। किशोर प्रेमी नरेश बलवानी के मन में रक्षाबंधन पर्व को लेकर उत्साह नजर आया उन्हे इस बार लग रहा था कि रक्षाबंधन के दिन किशोर दा की कलाई सुनी नहीं होनी चाहिए फिर उन्होंने सुबह एक बहन को बोला कि शाम को चार बजे किशोर दा की समाधि स्थल पर चलकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाएंगे और किशोर दा को राखी बांधेंगे ठीक चार बजे ही ऐसी बारिश गिरी की मैंने सोचा कि बहन का आना मुश्किल लग रहा था अब मैं ही चलता हु। इतना विश्वास हो गया कि आज मन में संकल्प हे तो वह पूरा जरूर होगा यहां समाधि पर आकर देखा तो एक कार में सूरत का एक परिवार समाधि स्थल पर मिले जो किशोर दा के प्रशंसक थे जो समाधि और स्मारक देखने आए थे, मैने बहनों से पूछा कि क्या आप किशोर दा को राखी बांधोगे। उन्होंने कहा रक्षाबंधन का पर्व है और ऐसा मौका कहां मिलेगा बहनों ने एक और जहां नरेश भाई को राखी बांधी वही किशोर दा के दीवानों ने जो राखी कोरियर से भेजी थी वह सभी राखीयो को बहनों ने किशोर दा की कलाई पर बांधा नरेश भाई एक-एक किशोर प्रेमियों का नाम ले रहे थे यवतमाल से मिलन नंदा बहन समीर नैना मयूरी गर्ग देवांश गर्ग अज़ीरा गदीया और बहने किशोर दा को राखी बांध रही थी। पहली बार किशोर प्रेमी नरेश बलवानी के मन में आया की किशोर दा के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाना है जो सफल हुआ। किशोर प्रेमी प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि रक्षाबंधन के पर्व पर गिरते पानी में नरेश बलवानी के साथ समाधि स्थल पर गुजरात से पधारी सविता दीदी, मीना बहन,संगीता बहन सूरत, डॉ विनया लातूर, संध्या बहन अहमदाबाद से
भी बहने शिष्यों की तरफ से गुरुदेव को कुंकुम का तिलक करके राखी बांधी श्री फल भेट किया लड्डू का प्रसाद खिलाया। उल्लेखनीय हें की पडावा हनुमान मंदिर के सामने सुपर बाजार के मालिक नरेश बलवानी किशोर प्रेमी है और प्रति गुरुवार अपनी टीम और संगीत के इंस्ट्रूमेंट के साथ के साथ जाकर किशोर दा के गीत समाधि पर गुनगुनाते हैं।








