ताज़ा ख़बरें

जिले में हर घर में तिरंगा लहराए, इस अभियान में जुट जाएं कार्यकर्ता, ,जिला अध्यक्ष श्री तोमर,

प्रदेश भर में 10 से 15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान।

एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा

जिले में हर घर में तिरंगा लहराए, इस अभियान में जुट जाएं कार्यकर्ता, ,जिला अध्यक्ष श्री तोमर,

प्रदेश भर में 10 से 15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान।
14 अगस्त तक प्रदेश में मंडल स्तर पर होगा तिरंगा यात्रा का आयोजन को लेकर बैठक संपन्न।

14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकलेगा मौन जूलूस,

खंडवा ।। भारतीय जनता पार्टी का हर घर तिरंगा अभियान प्रारंभ हो चुका है। 10 अगस्त से 14 अगस्त तक चलने वाले इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल के निर्देश पर ‘‘हर घर तिरंगा अभियान‘‘ पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा हें। खंडवा जिले में भी जिला अध्यक्ष जी तोमर के मार्गदर्शन में इस अभियान के प्रभारी अमर यादव सह प्रभारी आशीष चटकेले अनूप पटेल द्वारा बैठक लेकर 4 दिन तक चलने वाले इस अभियान को लेकर चर्चा की गई और कार्यक्रम तय किए गए। 10 अगस्त से 14 अगस्त तक मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस निकालने के साथ प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जिला अध्यक्ष श्री तोमर ने कहां की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी के निर्देश पर ‘‘हर घर तिरंगा अभियान‘‘ का शुभारंभ हो चुका है ‘‘हर घर तिरंगा अभियान‘‘ एक यूनिक फेस्टिवल बन चुका है। प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान में शामिल होकर अपने घरों पर तिरंगा लगने के साथ और भी लोगों को प्रेरित कर झंडा लगाए। बेठक को संबोधित करते हुए हर घर तिरंगा अभियान के जिला प्रभारी अमर यादव ने जिले की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं से ‘‘हर घर तिरंगा अभियान‘‘ को एक उत्सव की तरह मनाने की अपील की है। आशीष चटकेले ने भी अभियान को लेकर अपनी बात बैठक में प्रस्तुत की और कहां की 14 अगस्त को सुबह तीन स्थानों से यात्रा निकलकर रेलवे स्टेशन तीराहै पर मिलेगी जहां से आमजन रैली के रूप में नगर निगम पहुंचेंगे। मोन जुलूस शाम को निकाला जाएगा। यह कार्यक्रम सभी राष्ट्रीय भक्तों के लिए आयोजित हें। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनूप पटेल ने भी कहा कि युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय खंडवा के साथ ही मंडल स्तर पर 14 अगस्त तक ‘‘तिरंगा यात्रा‘‘ का आयोजन किया जाएगा। तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में आम जनता और विभिन्न संगठनों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। 12 से 14 अगस्त तक प्रदेश भर में स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों, युद्ध स्मारकों और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 13 से 15 अगस्त तक प्रदेश के सभी घरों, प्रतिष्ठानों पर आम नागरिक और पार्टी कार्यकर्ता तिरंगा लहरायेंगे एवं 15 अगस्त को झंडा फहराने के बाद शाम को सम्मानपूर्वक उतारना भी कार्यकर्ता सुनिश्चित करेंगे। जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि 14 अगस्त को ‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस‘‘ पर मौन जुलूस निकाला जाएगा। बैठकों का आयोजन कर देश के विभाजन के समय पीड़ितों के परिजनों से भेंट करने के साथ प्रदर्शनी और अन्य माध्यमों से युवाओं को देश के विभाजन की विभीषिका से अवगत कराया जाएगा। इसके साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदेश भर के सभी घरों में तिरंगा पहुंचे और शान से लहराये, इसके लिए भी पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता जुटेंगे। आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, हर घर तिरंगा अभियान के प्रभारी अमर यादव, सह प्रभारी आशीष चटकेले, अनूप पटेल के साथ ही सुनील जैन, पीयूष शर्मा, सतनाम सिंह होरा, भरत पटेल, प्रियांशु चौरै, दीप सिंह झाला, टीटू गौर, आशीष शुक्ला, अश्वनी साहू सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!