प्रमुख अभियंता ने किया बड़वाह सीवरेज परियोजना का निरीक्षण
📝 खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
खरगोन 25 जुलाई 20225। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत कार्यरत मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से खरगोन जिले के बड़वाह नगर में सीवरेज परियोजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
इस परियोजना की प्रगति की समीक्षा एवं स्थल निरीक्षण के लिए कम्पनी के प्रमुख अभियंता श्री आनंद सिंह ने बड़वाह का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना के विभिन्न घटकों का भौतिक रूप से जायजा लिया और निर्माण की गुणवत्ता व समय-सीमा को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरानर श्री सिंह ने एसटीपी परिसर में पौधरोपण भी किया। निरीक्षण उपरांत श्री सिंह ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता से भेंट कर परियोजना की वर्तमान स्थिति और आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर खरगोन इकाई के परियोजना प्रबंधक श्री प्रमोद कुमार गढ़वाल, सीएमओ कुलदीप सिंह, उप परियोजना प्रबंधक श्री राहुल पवार, उपयंत्री श्री गौरव सहित परियोजना से जुड़े अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि बड़वाह सीवरेज परियोजना की कुल लागत लगभग 27.61 करोड़ रुपये है। इस परियोजना से नगर की लगभग 25,000 से अधिक जनसंख्या को स्वच्छता एवं बेहतर नागरिक सुविधा का लाभ प्राप्त होगा, जिससे क्षेत्र में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जीवन गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।
विश्व खुशहाली दिवस पर विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच हेतु माइंडमैपिंग और डायरी लेखन के लिए किया प्रेरित
2 days ago
घर से निकला युवक जंगल में मृत मिला, आत्महत्या या साजिश !
2 days ago
*सीधी पुलिस की 1200 किमी दूर ‘धार’ के जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश* *200+ CCTV कैमरों और सायबर सेल की मदद से सुलझी ₹23.80 लाख की सनसनीखेज चोरी; 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार*
2 days ago
चुरहट अस्पताल का निरीक्षण- दवा आपूर्ति, स्वच्छता व डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश ——
2 days ago
श्री इमरान मलिक जी के अध्यक्षता मे दिनाँक 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को डिन्डौरी मे आम बैठक
2 days ago
पश्चिम क्षेत्र महिला खो-खो टीम में रितिका अमलियार का हुआ चयन
2 days ago
दो बाइक आमने-सामने टकराईं, 4 लोग घायल – भीषण हादसा
2 days ago
महावीर जयंती की छुट्टी में बदलाव, अब 30 मार्च को रहेगा अवकाश
3 days ago
बिधानसभा चुनाव 2028 मे बीजेपी का सीधी जिले मे सुफड़ा साफ: यज्ञ नारायण तिवारी