पीएचई विभाग ने मोहनपूरा में पेयजल गुणवत्ता एवं जलकर वसूली का दिया प्रशिक्षण
📝खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
खरगोन 25 जुलाई 20225। जल जीवन मिशन अंतर्गत कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल एवं मुख्य कार्यपालन जिला पंचायत जिला पंचायत श्री आकाश सिंह के निर्देश एवं कार्यपालन यंत्री श्री राहुल सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में भगवानपुरा विकासखंड के ग्राम मोहनपुरा में पेयजल गुणवत्ता एवं जलकर वसूली का प्रशिक्षण दिया गया।
पीएचई विभाग के मास्टर ट्रेनर विकास खंड समन्वयक श्री जितेंद्र जायसवाल ने समूह की महिलाओं एवं ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों को जल जीवन मिशन के महत्व को बताते हुए जल कर वसूली पर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि नलजल योजना को निरंतर क्रियाशील रखने के लिए जलकर की वसूली अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही ग्रामीणों के सामने जलकर की पारदर्शिता बनी रहे इसके लिए रशीद एवं पंजीयक रजिस्टर में लेखा-जोखा करना अनिवार्य है।
जिला प्रशासन का प्रयास है कि नलजल योजना में जलकर की वसूली स्व सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से एकत्रित करके ग्राम जल एवं समिति के माध्यम से संचालित की जाए। ग्राम पंचायत में नलजल योजना के संधारण में लगने वाले स्पेयर पार्ट एवं आवश्यक सामान को पूर्व से खरीदकर संधारित करके रखने के लिए कहा गया। इसके उपरांत पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए जल परीक्षण कीट के माध्यम से जल नमूने की जांच कर प्रशिक्षण दिया गया।। अशुद्ध जल से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के अध्यक्ष श्रवण कनासे, महिला स्व सहायता समूह के अध्यक्ष संगीता बाई, सरपंच सूरज रावत, सचिव तेजलसिंह राठौर, रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण आदि उपस्थित थे।
विश्व खुशहाली दिवस पर विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच हेतु माइंडमैपिंग और डायरी लेखन के लिए किया प्रेरित
2 days ago
घर से निकला युवक जंगल में मृत मिला, आत्महत्या या साजिश !
2 days ago
*सीधी पुलिस की 1200 किमी दूर ‘धार’ के जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश* *200+ CCTV कैमरों और सायबर सेल की मदद से सुलझी ₹23.80 लाख की सनसनीखेज चोरी; 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार*
2 days ago
चुरहट अस्पताल का निरीक्षण- दवा आपूर्ति, स्वच्छता व डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश ——
2 days ago
श्री इमरान मलिक जी के अध्यक्षता मे दिनाँक 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को डिन्डौरी मे आम बैठक
2 days ago
पश्चिम क्षेत्र महिला खो-खो टीम में रितिका अमलियार का हुआ चयन
2 days ago
दो बाइक आमने-सामने टकराईं, 4 लोग घायल – भीषण हादसा
2 days ago
महावीर जयंती की छुट्टी में बदलाव, अब 30 मार्च को रहेगा अवकाश
3 days ago
बिधानसभा चुनाव 2028 मे बीजेपी का सीधी जिले मे सुफड़ा साफ: यज्ञ नारायण तिवारी