आंगनवाड़ी केंद्र निरीक्षण में अनियमितताएं, कार्यकर्ता एवं समूह पर कार्यवाही
📝🎯खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
खरगोन 25 जुलाई 20225। महिला एवं बाल विकास परियोजना भगवानपुरा परियोजना अधिकारी नन्दराम चौहान द्वारा 25 जुलाई को ग्राम बन्हेर के आंगनवाडी केन्द्र क्रमांक 01 का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आंगनवाडी कार्यकर्ता श्रीमति अमरावती रावत अनुपस्थित पाई गईं तथा केन्द्र में कोई भी बच्चा उपस्थित नहीं था। साथ ही स्व-सहायता समूह द्वारा बच्चों को नाश्ता व भोजन उपलब्ध नहीं कराया गया। केन्द्र संचालन में व्यापक अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर तीन-तीन दिवस का मानदेय कटौती करने की कार्यवाही की गई।
वहीं अन्नपूर्णा स्व-सहायता समूह को भी नाश्ता व भोजन उपलब्ध न कराने पर 27 जुलाई को प्राप्त होने वाली राशि अमान्य करते हुए 500 रुपये की दंडात्मक राशि काटने की कार्यवाही की गई। सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती मंजुला सोलंकी को भी नियमित निरीक्षण न करने एवं केन्द्रों का संचालन विभागीय नियमानुसार न कराए जाने के कारण कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।
विश्व खुशहाली दिवस पर विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच हेतु माइंडमैपिंग और डायरी लेखन के लिए किया प्रेरित
2 days ago
घर से निकला युवक जंगल में मृत मिला, आत्महत्या या साजिश !
2 days ago
*सीधी पुलिस की 1200 किमी दूर ‘धार’ के जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश* *200+ CCTV कैमरों और सायबर सेल की मदद से सुलझी ₹23.80 लाख की सनसनीखेज चोरी; 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार*
2 days ago
चुरहट अस्पताल का निरीक्षण- दवा आपूर्ति, स्वच्छता व डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश ——
2 days ago
श्री इमरान मलिक जी के अध्यक्षता मे दिनाँक 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को डिन्डौरी मे आम बैठक
2 days ago
पश्चिम क्षेत्र महिला खो-खो टीम में रितिका अमलियार का हुआ चयन
3 days ago
दो बाइक आमने-सामने टकराईं, 4 लोग घायल – भीषण हादसा
3 days ago
महावीर जयंती की छुट्टी में बदलाव, अब 30 मार्च को रहेगा अवकाश
3 days ago
बिधानसभा चुनाव 2028 मे बीजेपी का सीधी जिले मे सुफड़ा साफ: यज्ञ नारायण तिवारी