ताज़ा ख़बरेंदेशमध्यप्रदेश

जबलपुर में नर्मदा नदी में 10 किमी की तिरंगा यात्रा:6 साल की बच्ची सहित 350 लोग हुए शामिल, तैरकर किया देशभक्ति का प्रदर्शन

जबलपुर में नर्मदा नदी में 10 किमी की तिरंगा यात्रा:6 साल की बच्ची सहित 350 लोग हुए शामिल, तैरकर किया देशभक्ति का प्रदर्शन

                      मध्य प्रदेश सहायक प्रमुख प्रवीण कुमार दुबे

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को जबलपुर में मां नर्मदा का तट देशभक्ति के रंग में रंग गया। यहां लगभग 350 लोगों ने नर्मदा नदी में तैरते हुए 10 किलोमीटर की ‘अखंड भारत संकल्प तिरंगा तैराकी यात्रा’ निकाली। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश के जांबाज जवानों को सम्मान देना और लोगों में देशप्रेम की भावना को बढ़ावा देना था।

गिलहरी घाट से तिलवारा घाट तक

तैराकों ने गिलहरी घाट से तिलवारा घाट तक लंबी और चुनौतीपूर्ण यात्रा पूरी की। इस दौरान, उन्होंने तिरंगा लहराते हुए अपनी देशभक्ति का परिचय दिया। इस यात्रा में हर उम्र के लोगों ने हिस्सा लिया। आयोजकों का कहना है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के साथ यात्रा निकाली गई, जिसकी पहले से ही प्रैक्टिस की गई थी।

तैराकी के लिए तैयार 6 साल की प्रज्ञा भदौरिया।
तैराकी के लिए तैयार 6 साल की प्रज्ञा भदौरिया।

10 किमी तैरकर गई 6 साल की प्रज्ञा

सबसे खास बात यह रही कि 6 साल की प्रज्ञा भदौरिया भी इस यात्रा में शामिल हुईं। प्रज्ञा ने न सिर्फ तैरकर यह यात्रा पूरी की, बल्कि इतनी कम उम्र में ऐसा साहस दिखाकर सबको हैरान कर दिया। प्रज्ञा को लंबे समय से नर्मदा नदी में तैरने का अभ्यास कराया जा रहा था।

‘अखंड भारत संकल्प तिरंगा तैराकी यात्रा’ के दौरान नर्मदा घाट पर लोग।

20 साल पुरानी है अखंड भारत यात्रा

संदीप तिवारी ने बताया कि यह ‘अखंड भारत यात्रा’ पिछले 20 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य देश की एकता और अखंडता का संदेश देना है। तिवारी ने बताया कि इस यात्रा में शहर के सभी प्रतिष्ठित नागरिक, छोटे-बड़े सभी शामिल होते हैं। यह यात्रा उन सभी शहीद जवानों को समर्पित है, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। यह आयोजन सिर्फ एक तैराकी यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है, जो हर साल जबलपुर में एक मिसाल कायम करता है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!