ताज़ा ख़बरेंदेशमध्यप्रदेश

मंडीदीप में स्वतंत्रता दिवस पर 1500 बच्चों ने निकाली प्रभात:नपा अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण, स्कूली बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मंडीदीप

मंडीदीप में स्वतंत्रता दिवस पर 1500 बच्चों ने निकाली प्रभात:नपा अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण, स्कूली बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मंडीदीप

            मध्य प्रदेश सहायक प्रमुख प्रवीण कुमार दुबे 8839125553

 

 

मंडीदीप में 79वां स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। - Dainik Bhaskar
मंडीदीप में 79वां स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया।

मंडीदीप में 79वां स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल ने सुबह 8 बजे नपा परिसर में ध्वजारोहण किया। इसके बाद 1500 से अधिक शासकीय स्कूली बच्चों ने एक किलोमीटर लंबी प्रभात फेरी निकाली।

‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ के लगाए नारे

बच्चों ने देशभक्ति गीतों के साथ ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘वीर शहीद अमर रहें’ के नारे लगाए। प्रभात फेरी नपा परिसर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी चौक पहुंची। यहां नपा उपाध्यक्ष पुष्पा प्रेमशंकर शाहू और पार्षदों ने ध्वजारोहण किया। फेरी का समापन शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में हुआ।

तस्वीरों में देखिए ध्वजारोहण कार्यक्रम

ध्वजारोहण के बाद मौजूद लोगों ने देश भक्ति के नारे लगाए।
ध्वजारोहण के बाद मौजूद लोगों ने देश भक्ति के नारे लगाए।
निजी विद्यालयों में बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविताएं और नृत्य प्रस्तुत किए।
निजी विद्यालयों में बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविताएं और नृत्य प्रस्तुत किए।
शिक्षण संस्थानों में बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस मनाया।
शिक्षण संस्थानों में बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस मनाया।

शिक्षण संस्थानों और उद्योगों में भी हुआ ध्वजारोहण

पंचायत भवन, सभी शिक्षण संस्थानों और उद्योगों में तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रमों में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। निजी विद्यालयों में बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविताएं और नृत्य प्रस्तुत किए।

एचईजी, लूपिन, अरेस्टो, इंसुलेटर, पीएंडजी, अनंत स्पिनिंग मिल और वर्धमान टेक्सटाइल में भी ध्वजारोहण हुआ। अनंत स्पिनिंग मिल के यूनिट हेड दीपक मित्तल ने कहा कि 1947 के बाद भारत ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। आज भारत विश्व मंच पर एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र है।

कार्यक्रमों में वरिष्ठ गणमान्यजन, उद्योग अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, विद्यार्थी और नागरिक उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!