
गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर सांसद, महापौर, विधायक ने किया गुरुओं का सम्मान प्राप्त किया आशीर्वाद,

खंडवा ।।प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में गुरु का महत्व है। आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति के लिए गुरु के मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है।गुरु पूर्णिमा का दिन गुरु के प्रति अपनी कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने का दिन है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आध्यात्मिक या अन्य क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए हमें गुरु की आवश्यकता होती है अतः हमें गुरु बनाकर उन्हें सम्मानित करना चाहिए। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पूरे देश में पार्टी संगठन की पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने गुरु पूर्णिमा का पर्व बनाते हुए अपने शहर के गुरुओं सम्मान किया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने बुरहानपुर के साथ ही खंडवा में चातुर्मास हेतु विराजमान जैन मुनि गुरु विश्रुत सागर एवं निर्वेद सागर जी महाराज के दर्शन कर पाद पक्षालन किया एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। खंडवा महापौर अमृता अमर यादव ने भी प्राचीन भीम कुंड के महंत दुर्गानंद जी का स्वागत सम्मान शाल श्रीफल एवं पुष्पमाला पहनाकर कर आशीर्वाद प्राप्त किया। खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे के साथ गायत्री परिवार के वरिष्ठ पंडित गुरु आनंदीलाल जी सोनी का शाल श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, दिनेश पालीवाल, परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, राजेश यादव,सुनील जैन, सोमनाथ कल अनिल वर्मा प्रियांशु चौरे सुधांशु जैन, मोहन गंगराड़े, देवेंद्र सिंह यादव तपन डोंगरे एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।










