ताज़ा ख़बरें

जावर से छोटे-छोटे बच्चों ने यात्रा निकालकर शिव भक्ति का परिचय देते हुए महादेवगढ़ महादेव का किया जल से अभिषेक।

खास खबर

जावर से छोटे-छोटे बच्चों ने यात्रा निकालकर शिव भक्ति का परिचय देते हुए महादेवगढ़ महादेव का किया जल से अभिषेक।

श्रवण की शिवरात्रि पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति मंदिर में किया पूजन।

खंडवा। अति प्राचीन महादेवगढ़ मंदिर में पूरे श्रावण मास 24 घंटे अखंड ओम नमः शिवाय का जाप चल रहा है। ओम नमः शिवाय की ध्वनि से पूरे शहर में शिव भक्ति छाई हुई है। चल रहे ओम नमः शिवाय जाप के साथ श्रद्धालु भी जापकर पुण्य प्राप्त कर रहे हैं। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि श्रावण मास शिवरात्रि पर बच्चों से लेकर बड़ों ने महादेवगढ़ महादेव को जल चढ़ाकर अभिषेक कर पूजा अर्चना की एवं चल रहे हनुमान चालीसा का पाठ भी किया, छोटे-छोटे बालकों ने जल की कावड़ से महादेव का किया अभिषेक, महादेवगढ़ मंदिर पर मंगलवार को ग्राम जावर के छोटे-छोटे बालकों द्वारा महादेवगढ़ मंदिर पहुंचकर जल चला कर पूजा अर्चना की, सभी छोटे-छोटे बच्चे ग्राम जावर से पैदल चलकर खंडवा के अति प्राचीन महादेवगढ़ आए थे जिनमें रोहित,हर्षित,कार्तिक ,अम्बर, चैतन्य, राजगुरु, दुर्गेश आदि बच्चे सम्मिलित हुए थे।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि प्राचीन महादेवगढ़ मंदिर पर श्रावण माह की मासिक शिवरात्रि पर प्रातः काल विभिन्न क्षेत्रों की मात्र शक्तियों ने महादेवगढ़ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का अभिषेक पूजन किया एवं शिवरात्रि की बत्तियां प्रजलित कर भगवान शिव की कथा का श्रवण किया। मंदिर के पुजारी पंडित अश्विन खेड़े ने बताया शिव बत्ती लगाने आने वाली सभी मातृ शक्तियों ने मंदिर पर चल रहे हनुमान शक्ति जागरण अनुष्ठान में हनुमान चालीसा के पाठ करके अपनी आहुति भी डाली, महादेवगढ़ मंदिर से जुड़ी शारदा शर्मा, अर्चना अग्रवाल ने बताया की मंगलवार को दादाजी वार्ड की मात्र शक्तियों ने भगवान का पूजन किया जिसमें देवकी सैनी ,रेखा वर्मा , नेहा सोनी, मोना पवार,प्रिया लाड, देवांशी गंगराड़े सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति और शिव भक्त उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!