*खण्डवा पुलिस फिर बनी जीवनरक्षक, पुलिस कर्मियों की तत्परता से बची दो जिंदगियां*
खण्डवा//

शहर खण्डवा में हो रही लगातार वर्षा से शहर के मध्य स्थित तीन पुलिया पाने पूर्ण उफान पर होने से आवागमन पूर्ण रूप से बंद किया जाकर दोनों तरफ बैरिकेडिंग की जाकर रेलवे स्टेशन वाले छोर पर पुलिस व्यवस्था लगाई गई है। इसी दौरान चिड़िया मैदान की और से एक दम्पत्ति बैरिकेडिंग हटाकर अपनी पल्सर मोटर सायकल से तीन पुलिया के पानी में उतर गए जो पानी के तेज भाव में बहने लगे। जिस पर तत्समय ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक 561 धर्मेंद्र मंडलोई एवं आरक्षक 766 राजू भंवरे द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए त्वरित रूप से पानी में उतर कर बहते हुए महिला और पुरुष को सुरक्षित बाहर निकाल कर दोनों की प्राणरक्षा की गई।






