
युवा मोर्चा द्वारा युवाओं के लिए आयोजित हुई भाषण प्रतियोगिता।
प्रतियोगिताएं युवाओं में नेतृत्व क्षमता अभिव्यक्ति कौशल एवं राष्ट्रीय के विषय पर चिंतन करने की भावना को मजबूत करती है, ,,सागर आरतानी,,
खंडवा। भाजपा संगठन का युवा मोर्चा पार्टी संगठन के कार्यों के साथ ही सामाजिक दायित्व निर्वहन करते हुए कई कार्यक्रम आयोजित करता है। ओरछा के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के निर्देश पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सागर आरतानी के मार्गदर्शन में भाषण प्रतियोगिता का खंडवा में आयोजन आयोजित हुआ। प्रवक्ता
सुनील जैन ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में युवाओं ने प्रभावशाली विचार रखे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में आयोजित राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के अंतर्गत मंगलवार को खंडवा के माणिक्य स्मारक वाचनालय में भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने विचार प्रभावशाली एवं ओजपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किए। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि युवाओं ने विभिन्न समसामयिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा खंडवा के जिला अध्यक्ष सागर अरतानी, जिला महामंत्री शुभम पटेल, एवं पार्टी के वरिष्ठ दिनेश पालीवाल प्रवक्ता सुनील जैन एवं अन्य पदाधिकारी ने प्रतियोगिता में उपस्थित प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके विचारों और प्रस्तुति की सराहना की।जिला अध्यक्ष सागर अरतानी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल एवं राष्ट्रहित के विषयों पर चिंतन करने की भावना को मजबूत करती हैं। युवा मोर्चा द्वारा आयोजित यह आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा को मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।










