
*सद्भावना मंच जनहित कार्यों के लिए हुआ सम्मानित*
खंडवा। सदभावना मंच समाज में प्रेम, एकता और भाईचारा फैलाने का एक अनूठा माध्यम है। मंच विभिन्न विचारों और लोगों के बीच आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का सुंदर ताना-बाना बुनता है। यहाँ से मिलने वाले सकारात्मक सोच, विचार, समाज में नफरत को कम कर स्नेह और मानवता को बढ़ावा देते है। यह मंच हर व्यक्ति को मिलजुलकर रहने, दिलों को जोड़ने, दूरियां मिटाने और एक-दूसरे का सम्मान करने की प्रेरणा एवं सीख देता है। मंच का सकारात्मकता का संदेश प्रसारित करने का एक अद्भुत और प्रेरणादायक प्रयास है। मंच के कार्यो की सराहना करते हुए यह बात खंडवा विधायक निवास पर श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे ने एक सम्मान समारोह में सद्भावना मंच संस्थापक प्रमोद जैन को शाल श्रीफल एवं मोतियों की माला से सम्मानित करते हुए कही। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि जहां खंडवा नगर के विकास में जनप्रतिनिधियों का योगदान रहता है वही सद्भावना मंच भी अपनी कार्यशैली से आवाज बुलंद कर समस्याओं के निपटान एवं सुविधाओं के लिए प्रयासरत रहा है। समय-समय पर नगर की विभिन्न जनहित समस्याओं को लेकर अपनी आवाज बुलंद करने, उत्कृष्ट कार्य करने वालों, नगर के प्रतिभावन, गायकों एवं साहित्यकारों को उचित स्थान दिलवाने वाले सद्भावना मंच का सम्मान स्वागत योग्य है।










