वैशाली किराना से गोवर्धन प्योर काऊ घी के सैंपल लिए
—
खण्डवा//खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राधेश्याम गोले ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दूध एवं दूध से बने पदार्थ की जांच के लिए सैंपल लेने की कार्यवाही लगातार की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को बड़ा बम चौक स्थित वैशाली किराना का औचक निरीक्षण कर वहां से घी के सैंपल लिए। कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती मयूरी डोंगरे भी मौजूद थीं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री गोले ने बताया कि मंगलवार को निरीक्षण की कार्यवाही के दौरान गोवर्धन प्योर काऊ घी एवं डेयरी बेस्ट एगमार्क घी के नमूने लिए गए। साथ ही इसी फर्म से 12.5 लीटर गोवर्धन प्योर काऊ घी एवं 4.32 लीटर डेयरी बेस्ट एगमार्क घी जप्त किया है। जिसकी कीमत 14744.00 रुपये है। उन्होंने बताया कि जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।











