
बरसते पानी में भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश तनवे पहुंचे भकराड़ा, कावड़ यात्रा का किया भव्य स्वागत
खण्डवा//क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए हर मौसम में सक्रिय रहने का दिया संदेश क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे ग्राम भकराड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने श्री बड़केश्वर महासंगम कावड़ यात्रा में शामिल कावड़ियों एवं भगवान भोलेनाथ के भक्तों का स्वागत किया।
ग्राम भकराड़ा से ओंकारेश्वर एवं ओंकारेश्वर से उज्जैन के लिए निकली इस कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ग्राम में कावड़ यात्रा के पहुंचने पर ग्रामीणों एवं भक्तजनों द्वारा श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे ने कावड़ियों और श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी भगवान भोलेनाथ के भक्त हैं और भगवान भोलेनाथ ही हमारे आराध्य हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की भक्ति हमें सेवा, समर्पण, सद्भाव और जनकल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं की सुखद एवं मंगलमय कावड़ यात्रा की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए मौसम की परिस्थितियां कभी बाधा नहीं बनेंगी।
कार्यक्रम में एल्डरमैन लोकेंद्र सिंह गौड़, बलदेव सिंह मौर्य,गोलू सिंह सोलंकी,
शिवपाल सिंह पवार, कृष्णपाल सिंह पवार, अशोक गोड, रामपाल सिंह पवार, धर्मेंद्र सिंह तंवर, कुलदीप सोलंकी, कालू भाई पवार, ग्राम सरपंच राज सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भक्तजन मौजूद रहे।












