
कलेक्टर के.वी. दयाराम के आह्वान पर हरेली पर्व के अवसर पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में चलाए जा रहे वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत कल्चुरी कलार समाज ने भी सहभागिता निभाई।
जिलाध्यक्ष संदीप जायसवाल (मंजू) के नेतृत्व में समाज के सदस्यों ने प्रथम चरण में गौरेला में पौधरोपण किया। इस दौरान रोपे गए पौधों की देखरेख एवं सुरक्षा का संकल्प लिया गया।
समाज की ओर से बताया गया कि अभियान के अगले चरण में पेंड्रा, मरवाही, नीमधा, कोटमी और झाबर में भी वृक्षारोपण किया जाएगा।
कार्यक्रम में अरुणा गणेश जायसवाल, ज्योति भारत राय, डॉ. प्रवीण राय, रिंकी विवेक जायसवाल, चित्राणी संदीप जायसवाल, ममता प्रदीप जायसवाल, मोनिका रवि जायसवाल, ऋतु अमित जायसवाल, प्रीति चिंटू जायसवाल, अंकिता रवि जायसवाल, सुमित्रा जायसवाल, अशोक जायसवाल, मनीष जायसवाल, चंदा जायसवाल, पिंकी जायसवाल, अंजू जायसवाल, मोनिका जायसवाल, जनपद सदस्य संजय जायसवाल और पूर्व पार्षद राहुल जायसवाल सहित समाज के सदस्य मौजूद रहे।












