
खण्डवा//
हरियाली अमावस्या के अवसर पर ठाकोरजी के हिंडोले को हरे रंग की सज्जा से श्रृंगारित किया गया एवं उसमें श्री बालकृष्ण प्रभु को विराजित किया।यह जानकारी देते हुए श्री द्वारकाधीश हवेली मंदिर के घनश्याम शाह ने बताया कि इस छटा के दर्शन कर वैष्णव जन अति प्रसन्न हुए।मंदिर वैष्णव महिला मंडल द्वारा प्रतिदिन हिंडोले की सजावट का कार्य किया जाता है।इसी क्रम में आने वाले दिनों में मयूर कुटी,सूखा मेवा ,नाग पंचमी पर काली घटा,कांच का हिंडोला,चांदी का हिंडोला की सजावट की जावेगी।सभी सनातनी वैष्णवों को मनोरम झांकी में ठाकोरजी के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करने का अनुरोध है।











