
स्वतंत्रता सप्ताह के तहत महिला कांग्रेस ने आशा धाम में किया फल वितरण
आज स्वच्छता दिवस पर महात्मा गांधी वार्ड में चलाएंगे स्वच्छता अभियान
खंडवा। कांग्रेस द्वारा 9 अगस्त से 15 अगस्त तक मनाए जा रहे स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को महिला दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस द्वारा सेवा और सामाजिक सरोकार की पहल की गई। महिला कांग्रेस की ओर से इंदौर रोड स्थित आशा धाम पहुंचकर यहां रह रहे निराश्रित लोगों को फल वितरित किए गए। आज दिनांक 12 अगस्त बुधवार को स्वच्छता दिवस पर कांग्रेसजन कार्यक्रम संयोजक राजू सुनगत के नेतृत्व में महात्मा गांधी वार्ड में प्रातः9 बजे स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई करेंगे।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि इस दौरान कांग्रेसजनों ने आशा धाम में रहने वाले लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और फल वितरित कर उनके साथ समय बिताया। कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता सप्ताह को सामाजिक सेवा एवं मानवता के संदेश के साथ मनाने का संकल्प भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष हेमलता पालीवाल, उपाध्यक्ष मुमताज बी, ब्लॉक अध्यक्ष मीना वर्मा,आशी सिलावट, रूपा कास्डै, भाग्यश्री वर्मा, यशवंत सिलावट, वामन राव जाधव, अय्यूब लाला ,वकील नीलकंठ ,रजत जैन सहित महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












