
भाजपा की जिला बैठक में तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर मंथन, मंडल प्रभारियों को रात्रि प्रवास के निर्देश।

खंडवा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में बुधवार को कामकाजी बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा के मुख्य अतिथि एवं के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिला बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों, दायित्वों और व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों के साथ चर्चा की गई। जिले के सभी मंडल अध्यक्षों और जिला पदाधिकारियों को आगामी तिरंगा यात्रा को जोर-शोर से आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बैठक में मंडलों, शक्ति केंद्रों और मोर्चा-प्रकोष्ठों की हर माह निर्धारित तिथियों पर होने वाली नियमित बैठकों की जानकारी भी पदाधिकारियों को दी गई। मंडल प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने प्रवास के दौरान संबंधित मंडल में रात्रि विश्राम करें, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय को मजबूत किया जा सके।
प्रत्येक नेता को एक छात्रावास की जिम्मेदारी देने के निर्देश
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा एवं जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान ने जिले के नेताओं को एक-एक छात्रावास की जिम्मेदारी सौंपने के लिए नाम निर्धारित करने को कहा। इसका उद्देश्य छात्रावासों से संबंधित व्यवस्थाओं और आवश्यकताओं की नियमित निगरानी एवं संगठनात्मक स्तर पर सहयोग सुनिश्चित करना है।
नवनियुक्त एल्डरमैन और पार्टी पदाधिकारियों का स्वागत
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कामकाजी बैठक के दौरान सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश का संयोजक कैलाश पाटीदार एवं खंडवा नगर निगम के नवनियुक्त एल्डरमैन स्वर्णजीत सिंह चड्ढा, महेश चौधरी, रमाकांत पांडेय, तेजेंद्र बॉथम, मंगलेश सिंह तोमर और शारदा तांदले का स्वागत किया गया।
इसके साथ ही नगर पंचायत मूंदी और नगर पंचायत पंधाना के नवनियुक्त एल्डरमैन का भी स्वागत किया गया। भाजपा के प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के सह संयोजक नियुक्त किए गए कैलाश पाटीदार तथा सैनिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक का भी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी ने स्वागत किया।
दीनदयाल और मुखर्जी के चित्र पर किया माल्यार्पण
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। बैठक में सुरेंद्र शर्मा राजपाल सिंह तोमर,महापौर अमृता अमर यादव, मांधाता विधायक नारायण पटेल, पिंकी वानखेडे,पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, सूरजपाल सिंह सोलंकी, संतोष सोनी, हरीश कोटवाले, सेवादास पटेल, राजेश तिवारी,अरुण सिंह मुन्ना, अमर यादव मुकेश तंनवे, दिनेश पालीवाल, गणेश गुरबाणी, प्रवक्ता सुनील जैन, चारुलता यादव, हर्षा ठाकुर, मीडिया प्रभारी मंगलेश तोमर, आशीष राजपूत, भारत पटेल, प्रियांशु चौरे, तपन डोंगरे, आनंद चौहान सुधांशु जैन सुखदेव पटेल इंदु दुबे चंद्रेश पचोरी, श्रंगी उपाध्याय , अनूप पटेल कपिल अनजने सहित पार्टी के जिला एवं मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे।











