नागचुन सुरगांव निपानी अब ‘महा-नगर’ की शक्ल लेने को तैयार।
जिले के सभी जनप्रतिनिधियो के प्रयासों से मिल रही है विकास कार्यों की सौगात।
बटालियन,एयरपोर्ट, मुंदी रोड, के बाद सामूहिक प्रयास से संभाग भी हो सकता है खंडवा को प्राप्त।
खंडवा। सुरगांव निपानी नया खंडवा बनने के लिए ‘छटपटा’ रहा है। नागचुन के सीपेज एरिया और खाली जमीन अब बड़े-बड़े महानगरों की शक्ल लेने वाली है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि यहां बड़ी बटालियन, एयरपोर्ट, हाईटेक उद्यान, इंडस्ट्रियल एरिया समेत देशगांव रूधी हाईवे जैसी सौगातें मिलने वाली हैं। खंडवा में सुरक्षा की दृष्टि से प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने बटालियन, स्थापित होने की मोहर लगा दी है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान के द्वारा खंडवा में बटालियन को लेकर कार्यवाही शुरू की गई थी इसके परिणाम स्वरूप तत्कालीन कलेक्टर अभिषेक सिंह एवं नवनीत भसीन ने तत्काल कार्यवाही करते हुए नागचुन के समीप खंडवा से लगभग 4 किलोमीटर सुरगांव निपानी में लगभग 100 एकड़ भूमि बटालियन हेतु मध्य प्रदेश पुलिस के नाम दर्ज कर दी थी। विगत दिनों विधानसभा में खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने बटालियन को लेकर अपनी बात रखी थी जिसका समर्थन विधानसभा में ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय विजय शाह ने भी किया था। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मनोज राय द्वारा भी बटालियन को लेकर क्षेत्र की वस्तु स्थिति से अवगत पत्र भोपाल भेजा गया था। आईजी अनुराग पुलिस अधीक्षक मनोज राय द्वारा बटालियन स्थल का निरीक्षण भी किया गया था। कुछ दिन पूर्व कृषक बलराम महोत्सव एवं दादाजी मंदिर के दर्शन करने खंडवा पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उपस्थित मंत्री विजय शाह,महापौर अमृता यादव के अनुरोध पर खंडवा में सुरक्षा की दृष्टि से बटालियन स्थापित करने को लेकर कार्यक्रम में उपस्थित जनता से ताली बजवाकर खंडवा में सुरक्षा की दृष्टि से बटालियन खोलने की घोषणा की थी, साथ ही वर्षों से क्षतिग्रस्त मुंदी खंडवा नवीन सड़क मार्ग की घोषणा भी मुख्यमंत्री द्वारा की गई और कहा गया कि सितंबर माह में इसके टेंडर लग जाएंगे, बड़ी उपलब्धि है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सोमवार को भोपाल में पुलिस विभाग की नई नियुक्तियां एवं पदोन्नति के आभार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल की तीन बटालियन खोलने की घोषणा की, इसमें महत्वपूर्ण रूप से उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम खंडवा में बटालियन की घोषणा हो चुकी है, अन्य दो स्थानों का चयन बाद में किया जाएगा। खंडवा में बटालियन इसलिए जरूरी है कि यहां कोई भी त्यौहार बिना बल के संपन्न नहीं होता, बटालियन स्थापित हो जाने से इस समस्या का निराकरण होगा। शीघ्र ही खंडवा में बटालियन को लेकर मुख्यमंत्री वितीय स्वीकृति प्रदान कर बटालियन का मार्ग प्रशस्त करेंगे। नागचुन के पास सुरगांव निपानी में 100 एकड़ में औद्योगिक केंद्र खुलने जा रहा है जहां सैकड़ो उद्योग खुलेंगे जमीन लेबल एवं रोड का कार्य शुरू हो चुका है। इसी स्थान पर वन विभाग द्वारा वन रुपणी एवं उद्यान भी स्थापित है, साथ ही शासकीय नक्शे के अनुसार लगभग 100 एकड़ में जिला जेल भी इसी स्थान पर प्रस्तावित है। यहीं पर गांव की गौशाला भी निर्मित है जहां बड़ी संख्या में गोपालन किया जा रहा है, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस स्थान से देशगांव रुधी हाईवे काफी नजदीक है। आने वाले वर्षों में विकास की दृष्टि से काफी संभावनाए है नजर आ रही है। समाज सेवा प्रवक्ता सुनील जैन ने भाजपा जिला संगठन के साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों से सामूहिक रूप से प्रयास करते हुए निमाड संभाग की घोषणा के साथ इसका मुख्यालय खंडवा हो प्रयास करना चाहिए प्रयास करेंगे तो सफलता मिलेगी।











