ताज़ा ख़बरें

खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे भोपाल प्रवास के दौरान प्रदेश के मुखिया का आभार व्यक्त करने की स्वेच्छा से मिले

खास खबर

खण्डवा//खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे भोपाल प्रवास के दौरान प्रदेश के मुखिया का आभार व्यक्त करने की स्वेच्छा से मिले और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने जो अभी खंडवा के लिए बटालियन स्वीकृति और खंडवा मुँदी रोड की घोषणा की है उसको लेकर उनका बहुत बहुत आभार माना और उनको भगवान गणेश जी की मूर्ति भेट की। साथ ही ये खेद भी जताया की आप उस दिन खंडवा मे आए और मै आपसे नहीं मिल पाई। इस पर सीएम साहब ने भी विधायक तनवे की दादा जी के प्रति प्रण शक्ति की सराहना की, विधायक कंचन तनवे से जब पुछा गया की आप हमेशा कुछ न कुछ नया करने का प्रयास करते है, आज आपने पुष्प गुच्छ या पेन दस्ता देने की बजाय, भगवान गणेश की ही मूर्ति क्यों भेट स्वरूप दी? तो विधायक जी का सपाट सा जवाब था कि, हर कार्य का शुभारंभ सनातन धर्म के अनुसार भगवान गणेश से ही माना जाता है। इसलिए मैंने सीएम साहब को बटालियन और खंडवा मुँदी रोड के शुभ आरंभ के प्रतीकात्मक रूप मे ये मूर्ति भेंट की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!