ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा रैली

 

रिपोर्टर= भव्य जैन

दिलीपसिंह भूरिया शासकीय आदर्श महाविद्यालय, झाबुआ में कार्यालय आयुक्त, उच्च शिक्षा, मध्य प्रदेश शासन, सतपुड़ा भवन, भोपाल के निर्देशानुसार महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में प्राचार्य प्रो. प्रवीण कुमार उछावर के मार्गदर्शन में “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों का एकत्रीकरण हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. प्रवीण कुमार उछावर ने विद्यार्थियों को “हर घर तिरंगा” अभियान के उद्देश्य एवं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की महत्ता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना के साथ अभियान में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया। इसके पश्चात प्राचार्य ने तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के जयघोष करते हुए आगे बढ़े तथा आमजन को “हर घर तिरंगा” अभियान के प्रति जागरूकता एवं राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया। रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एवं मरीमाता चौराहा होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर पहुंची।

महाविद्यालय में रैली के समापन के पश्चात समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे निर्धारित वेबसाइट पर अपलोड किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सहित सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति की भावना देखने को मिली।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!