सावन धनगर को मिलेगा एनएसएस का राज्य स्तरीय सर्वाेच्च पुरस्कार
सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए मध्यप्रदेश शासन करेगा सम्मानित
📝खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय, खरगोन के इतिहास में पहली बार राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सावन धनगर, पिता श्री चंपालाल धनगर को मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा एनएसएस का राज्य स्तरीय सर्वाेच्च पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है। प्राचार्य डॉ. जीएस चौहान ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि सावन धनगर ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, बाल संरक्षण जैसे कई सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य किया है। उनके प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सफल प्रयास हुआ है।
जिला संगठक अधिकारी डॉ. सुरेश अवासे ने जानकारी दी कि सावन धनगर महाविद्यालय के इतिहास में पहले स्वयंसेवक हैं जिन्हें यह सर्वाेच्च राज्य पुरस्कार मिल रहा है। उन्होंने बताया कि यह सम्मान न केवल सावन के लिए बल्कि पूरे खरगोन जिले, महाविद्यालय एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के लिए गर्व का क्षण है। यह पुरस्कार उनकी लगातार सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता, समर्पण और सेवा भावना का प्रमाण है।
इस विशेष उपलब्धि पर पूर्व प्राचार्य डॉ. आरएस देवड़ा, डॉ. शैल जोशी, डॉ. सुनैना चौहान, डॉ. वंदन बर्वे, डॉ. ललिता बर्गे, डॉ. सुभाषराम डावर, डॉ. राजेंद्र चौहान, डॉ. डीएस बामनिया डॉ. जेएल अकोले, प्रो. ललित भटनिया एवं महिला इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सावित्री भगोरे एवं समस्त महाविद्यालय शिक्षकों ने सावन को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सावन धनगर ने इस सम्मान को प्राप्त करने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे सामाजिक कार्यों को मान्यता देने के लिए मैं मध्यप्रदेश शासन का आभारी हूं। इस उपलब्धि का श्रेय मैं अपने मार्गदर्शक जिला संगठक अधिकारी डॉ. सुरेश अवासे, महाविद्यालय परिवार, मेरे एनएसएस के साथियों, शिक्षकों और माता-पिता को देता हूं। यह पुरस्कार मुझे आगे भी समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा देगा।
छपारा के संजय कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति दिनेश बरमैया लापता, परिवार परेशान — तलाश जारी
5 days ago
आदर्श महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी, विद्यार्थियों को दी जा रही 23 सुविधाओं की जानकारी दी
5 days ago
खबर का हुआ असर, सुकरी से थांवरी मार्ग की अधूरी सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य शुरू किया गया
5 days ago
राजा बाबू बनकर, गाड़ी में बैठकर हम काम नहीं कर सकते, हमें अफसरी से सेवा भाव की तरफ बढ़ना है तभी जनता के काम होंगे… कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने ग्राम चौपाल के दौरान अधिकारियों को दी समझाइश।
6 days ago
आगामी पर्वों को लेकर सिवनी में शांति समिति की बैठक संपन्न, प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश
6 days ago
सिवनी में हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, चाकू और बेसबॉल डंडा जब्त
6 days ago
सिवनी: जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए युवक की बाघ के हमले में मौत
7 days ago
नवागत पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण एवं जनविश्वास को बताया प्राथमिकता
1 week ago
चांदी आयात प्रतिबंध पर सराफा व्यापारियों में चिंता
1 week ago
झाबुआ नगर के आदर्श महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया जारी