नशा निवारण दिवस पर जनजागरूकता रैली एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न
छात्र-छात्राओं ने लिया नशामुक्ति संकल्प
📝🎯खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
आयुक्त, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर 26 जून को जिला मुख्यालय खरगोन में जनजागरूकता रैली, सभा एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। यह रैली पुराने कलेक्टोरेट कार्यालय से प्रारंभ होकर बस स्टैंड होते हुए विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं की सहभागिता के साथ निकाली गई। रैली का समापन शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 खरगोन के सभागार में हुआ, जहां उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य नशीले पदार्थों के सेवन के दुष्परिणामों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना एवं समाज को नशामुक्ति की ओर प्रेरित करना रहा।
इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री भोलू कर्मा, पार्षद श्री भागीरथ बडोले, जिला शिक्षा अधिकारी श्री शैलेन्द्र कानुड़े, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन विभाग के उप संचालक श्री धर्मेन्द्र गांगले, जिला खेल अधिकारी श्री हबीब मिर्जा बेग एवं सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री जगदीश सोलंकी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।
खबर का हुआ असर, सुकरी से थांवरी मार्ग की अधूरी सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य शुरू किया गया
3 days ago
राजा बाबू बनकर, गाड़ी में बैठकर हम काम नहीं कर सकते, हमें अफसरी से सेवा भाव की तरफ बढ़ना है तभी जनता के काम होंगे… कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने ग्राम चौपाल के दौरान अधिकारियों को दी समझाइश।
3 days ago
आगामी पर्वों को लेकर सिवनी में शांति समिति की बैठक संपन्न, प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश
3 days ago
सिवनी में हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, चाकू और बेसबॉल डंडा जब्त
3 days ago
सिवनी: जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए युवक की बाघ के हमले में मौत
4 days ago
नवागत पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण एवं जनविश्वास को बताया प्राथमिकता
5 days ago
चांदी आयात प्रतिबंध पर सराफा व्यापारियों में चिंता
7 days ago
झाबुआ नगर के आदर्श महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया जारी
7 days ago
शहरी क्षेत्र झाबुआ में ट्रक/भारवाहक वाहनों के प्रवेश को सार्वजनिक सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से पूर्णतः प्रतिबन्धित किया
7 days ago
सुकरी–थांवरी मार्ग पर अधूरा पुलिया निर्माण, घटिया गुणवत्ता के आरोप से ग्रामीणों में आक्रोश