Uncategorizedअन्य खबरेटेक्नोलॉजीधारमध्यप्रदेशलाइफस्टाइल

जन्माष्टमी को लेकर अभा यादव महासभा की हुई बैठक सुनील यादव बने उत्सव समिति अध्यक्ष, किया स्वागत

सुरेन्द्र दुबे व्यूरो चीफ धार। श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समिति की बैठक अखिल भारतीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष भोला यादव के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आराध्या देव भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा एवं चल समारोह निकलने पर चर्चा हुई। इस दौरान उत्सव समिति के अध्यक्ष पद हेतु सुनील यादव ज्ञानपुरा को मनोनित किया गया। बैठक में यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण साख सहकारी संस्था के गठन के संबंध में जानकारी दी गई। बैठक में मौजूद समाजजनों से अपील की गई कि अधिक से अधिक संख्या में स्वयं एवं अपने परिवार के सदस्यों को संस्था सदस्य बनाएं।

यह थे मौजूद

बैठक में किशोरीलाल खलीफा, सुनील यादव, भोला यादव, राजू यादव, संजय यादव, सुभाष यादव, अर्जुन यादव, कैलाश यादव, कन्हैयालाल यादव, कैलाश यादव, प्रकाश टामकिया, शंकर यादव, शमशेर यादव, प्रीतेश यादव, राधेश्याम यादव, चुंगा यादव, राजेंद्र मनसा, आशाराम मनसा, सुनील याद, अशोक यादव लसूड़िया आदि सदस्य मौजूद थे।

चित्र है 28धार15-

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!