
मंगलवार देर शाम को भीमगढ़ रोड में अचानक ऐसा हादसा हुआ कि इस दुर्घटना में कार में बैठे लोग बाल बाल बचे
प्राप्त जानकारों के अनुसार नगर के बस स्टैंड के समीप स्थित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के पास भीमगढ़ की और से आ रही कार में अचानक एक अवारा मवेशी घुस गया जिससे कार का मुख्य शीशा टूट गया।
इस वजह से कार में सवार घबरा गए। गनीमत रही कि कार के सामने सेट में बैठी महिला को हल्की-फुल्की चोटें आई। वहीं तेज रफ्तार से वाहन के कांच में सिर घुसने से मवेशी को भी सिर पर चोटें आई हैं।
नगर परिषद छपारा में बढ़ती आवारा मवेशियों की संख्या को लेकर सख्त कदम नहीं उठाए जाने से इस प्रकार की स्थिति निर्मित हो रही है। नगर परिषद छपारा को इस ओर सख्त कदम उठाना चाहिए।
2,558 1 minute read








