ताज़ा ख़बरें

सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल ने जिला चिकित्सालय में निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए

खास खबर

सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल ने जिला चिकित्सालय में निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए
खंडवा 24 अप्रैल, 2025 –  
सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल द्वारा श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय खंडवा का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण में उन्होंने आकस्मिक चिकित्सा कक्ष, नैदानिक केंद्र, ब्लड बैंक एवं पुराने लेडी बटलर के गायनिकल ओटी के अलावा अन्य जगहों का निरीक्षण किया व सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से साफ सफाई के निर्देश दिए। अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था, दवाइयों की उपलब्धता, उपकरणों की उपलब्धता एवं उनके रखरखाव तथा संचालन के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं स्टाफ को निर्देशित किया। उन्होंने स्टीवर्ड को निर्देश दिए कि अस्पताल में पीने के पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे, इसलिए उपयोग के बाद नल की टोटियों को बंद करें, कूलर को खाली नहीं चलावें और जो पुराने कूलर, पलंग, पंखे एवं अन्य जो रिपेयर करने योग्य वस्तुएं हैं, उसे तत्काल ठीक करें। डॉ. कौशल ने वार्ड इचांर्ज को नियमित रूप से राउंड लेकर अपने वार्ड की व्यवस्था को बनाए रखने के निर्देश दिए। अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों से मधुर व्यवहार करने के निर्देश भी सभी को दिए। निरीक्षण के दौरान डॉक्टर आनंद  ओंनकर ,मेट्रन बेसर वरिया  सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!