ताज़ा ख़बरें

नशे के कारण व्यक्ति का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है – श्री दिलावर सिंह

ग्राम रोशनाई में विधिक साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन

नशे के कारण व्यक्ति का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है – श्री दिलावर सिंह
ग्राम रोशनाई में विधिक साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन
खंडवा 24 अप्रैल, 2025 –  
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खण्डवा के अध्यक्ष व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती ममता जैन के मार्गदर्शन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा के जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह की उपस्थिति में ग्राम रोशनाई में आज गुरूवार 24 अप्रैल, 2025 को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच श्री राज ढाकसे एवं उपसरपंच रामलाल गिन्नारे, सहायक सचिव श्री शैलेन्द्र कनारे व पैरालीगल वालंटियर्स श्री गणेश कनाडे सहित ग्रामवासीगण उपस्थित थे।
शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह द्वारा बताया गया कि नशा मनुष्य के विनाश का कारण है। यह मनुष्य को आर्थिक, मानसिक व सामाजिक रूप से कमजोर करता है। नशा कहीं न कहीं अपराध का जनक होता है, जिसके प्रभाव से मनुष्य अपना मानसिक संतुलन खो कर अपराधिक गतिविधि की तरफ बढ़ जाता है। घरों में घरेलू हिंसा छोटे बच्चों से मारपीट जैसी घटनाऐं नशे के कारण ही उत्पन्न होती हैं। नशे के कारण मनुष्य का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। इसलिए हम सभी को नशे से दूर रहना है। इसी के साथ उनके द्वारा नशे के दुष्परिणाम, नेशनल लोक अदालत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की योजना एवं विभिन्न कानून की जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर पैरालीगल वालंटियर्स श्री गणेश कनाडे द्वारा भी विधिक सेवा योजना के संबंध में जानकारी दी गयी

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!