
प्रदेश में गर्मी की अधिकता के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए मात्र ग्रीष्मकाल की अवधि अर्थात 1 अप्रैल से 30 जून 2025 तक आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन का समय 6 घण्टे से घटाकर 4 घण्टे किया गया है।इस समयावधि के परिवर्तन करने पर केन्द्र संचालन प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक होगा। ग्रीष्मकाल समाप्ति उपरांत 1 जुलाई 2025 से पुनः आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन प्रातः 9:30 से 3:30 बजे तक 6 घण्टे के लिये किया जायेगा।