*मध्य प्रदेश के इन 13 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना*
30 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रफ्तार से चल सकती है हवा
मंगलवार को 37 डिग्री तापमान धार एवं रतलाम में दर्ज हुआ
रात का सबसे कम 14.5 डिग्री तापमान नौगांव में रिकार्ड हुआ
हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा
बुधवार से छत्तीसगढ़ एवं उससे लगे पूर्वी मध्य प्रदेश में बंगाल की खाड़ी की तरफ से आने वाली दक्षिण-पूर्वी एवं अरब सागर की तरफ से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवा का सम्मिलन होगा। इस वजह से 19 से 22 मार्च तक बादल बने रहने के साथ-साथ कुछेक स्थानों पर वर्षा होने के आसार हैं।
बुधवार को बादल छा सकते हैं। प्रदेश के 13 जिलों छतरपुर, पन्ना, दमोह, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, बालाघाट, मंडला, सीधी एवं सिंगरौली में आंधी व वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।
वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ दक्षिण-पूर्वी ईरान एवं उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है।
मध्य छत्तीसगढ़ से लेकर कर्नाटक तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके प्रभाव से 13 जिलों में वर्षा व आंधी की संभावना है।मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि बुधवार से छत्तीसगढ़ एवं उससे लगे पूर्वी मध्य प्रदेश में असर होगा। बंगाल की खाड़ी से आने वाली दक्षिण-पूर्वी एवं अरब सागर से उत्तर-पश्चिमी हवा का सम्मिलन होगा। इस वजह से 19 से 22 मार्च तक बादल बने रहने के साथ-साथ कुछेक स्थानों पर वर्षा होने के आसार हैं।










