अधिकारियों को दिये गये त्वरित निराकरण करने के निर्देश
📝🎯खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई की कड़ी में 11 मार्च को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रताप कुमार आगास्या व श्री लोकेश छापरे ने अन्य अधिकारियों के साथ आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 66 आवेदक अपनी समस्याएं लेकर आए थे।
जनसुनवाई में खरगोन विकासखण्ड के ग्राम पीपरी निवासी भूरेखा पिता फत्तु बीपीएल राशन कार्ड बनवाने एवं पेंशन दिलाने की मांग लेकर आया था। उसका कहना था कि उसके पास एपीएल राशन कार्ड है। जबकि वह पिछले 25 वर्षों से किराये के मकान में रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा है। उसकी एवं पत्नि की आयु 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है, बीपीएल राशन कार्ड नहीं होने से उसे आवास योजना और पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। अतः उसे परिवार के गुजर-बसर के लिए शीघ्र पेंशन मंजूर की जाए। इस प्रकरण में जनपद पंचायत खरगोन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जांच कर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।
खलघाट जिला धार की निवासी गीता बाई चौहान अपने पति की मृत्यु के बाद उनके वेतन से काटी गई राशि दिलाने की मांग लेकर आयी थी। गीता बाई का कहना था कि उसके पति स्व. कमल सिंह चौहान नगर परिषद मण्डलेश्वर दरोगों के पद पर कार्यरत थे। उनका 16 दिसंबर 2022 को निधन हो गया है। नगर परिषद द्वारा उनके वेतन से विभिन्न मदों में राशि काटी जाती थी। अतः पति के वेतन से काटी गई राशि उसे दिलाई जाए। इस प्रकरण में जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी को जांच कर कार्यवाही करने कहा गया है।
जनपद पंचायत खरगोन के ग्राम निमगुन का निवासी प्रकाश सेन आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग लेकर आया था। प्रकाश का कहना था कि उसके द्वारा वर्ष 2011 से 2018 तक आवास योजना के लिए आवेदन किया गया है। लेकिन अब तक उसका नाम आवास सर्वे सूची में नहीं आया है। अतः इस प्रकरण की जांच कर उसे आवास योजना का लाभ दिलाया जाए। जनपद पंचायत खरगोन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को इस प्रकरण की जांच करने कहा गया है।
जनपद पंचायत गोगांवा के अंतर्गत ग्राम देवली निवासी युवक दिव्यांशु राठौर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग लेकर आया था। दिव्यांशु का कहना था कि कुछ माह पूर्व उसके बड़े भाई शुभम राठौड़ की मृत्यु हो गई है। उसकी पढ़ाई से लेकर घर का सारा आर्थिक बोझ शुभम ही उठाता था। परिवार का संबल कार्ड नहीं होने से उन्हें, इस योजना का लाभ भी नहीं मिल रहा है। अतः उसे आगे की पढ़ाई करने एवं परिवार को आर्थिक मदद के लिए शासन से राशि दिलाई जाएं। जनपद पंचायत गोगांवा के सीईओ को इस प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया है।
*खंडवा पुलिस एवं अभियोजन अधिकारी के समन्वय से जिले मे पिछले 15 दिन मे 05 प्रकरण मे आरोपी को जेल कि सजा*
11 hours ago
कर्मचारियों के स्थानांतरण आवेदन 3 से 8 जून तक e-HRMS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे
11 hours ago
नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची में नाम जोड़ने व कटवाने के लिये अब ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध
11 hours ago
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य श्री कानूनगो 5 जून को खण्डवा आएंगे ,खालवा एवं ओंकारेश्वर का भी करेंगे दौरा —
11 hours ago
“विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर आज ग्राम सभाएं आयोजित होंगी
11 hours ago
स्वास्थ्य शिविर में “क्लबफुट” से पीड़ित बच्चों का उपचार किया गया
12 hours ago
*गौरी कुंज को गीता भवन करने पर सद्भावना मंच ने जताई आपत्ति*
16 hours ago
सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस खंडवा की बड़ी मुहिम “ब्लैक स्पॉट” वाले क्षेत्रों पर लगाए जा रहे रिफ्लेक्टिव बोर्ड
17 hours ago
लखनादौन विधायक योगेंद्र सिंह बाबा का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बड़ा हादसा टला
21 hours ago
समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र मे आगामी बारिश मे जल भराव से प्रभावित होने वाले ग्राम/ “अ” वर्ग के गाओ मे किया गया जन संवाद कि गई विभिन्न बिंदु पर चर्चा