Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंप्रताप गढ़

मंदबुद्धि की महिला का मिला शव, हड़कम्प

मंदबुद्धि की महिला का मिला शव, हड़कम्प

लालगंज-प्रतापगढ़। लालगंज कोतवाली के पूरे जोधा गांव में रविवार की सुबह सड़क किनारे झाड़ी में मंदबुद्धि की महिला का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। मृतका मंदबुद्धि की बतायी जाती है। वह अक्सर रामपुर बावली बाजार में घूमा करती थी। मृतका का शव सुबह ग्रामीणों ने देखा तो हड़कम्प मच गया।

सूचना मिलने पर लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। प्रभारी निरीक्षक अवन दीक्षित का कहना है पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने यह भी बताया कि मृतका की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!