अन्य खबरेकोटाक्राइमताज़ा ख़बरेंराजस्थान
Trending

पुलिस के दर से बेख़ौफ लुटेरे, तीन युवकों को लूटकर किया प्राण घातक हमला

कोटा जिले के बूंदी कचरावता नैनवा के रास्ते में खटकड़ के धुंधलेश्वर महादेव मंदिर के समीप चाचा के लड़के की शादी में जा रहे तीन युवकों से लूटपाट की गई, क्योंकि यह एरिया सुनसान है और लुटेरे अपराधियों को पुलिस के डर से बेख़ौफ हैं, लुटेरे वारदात के वक्त अपना नाम गाड़ी का नंबर तक बता कर गए हैं, यह घटना पुलिस के लिए चुनौती पूर्ण है, इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती है, यह देखने वाली बात होगी, अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं, आखिर पुलिस लाचार क्यों है? विचार करने योग्य बात है, अपराधी अपराध करके अपनी जानकारी बता कर खुद कह रहा है कि हमारा तो काम ही यही है हमारा पुलिस कुछ नहीं कर सकती, तीनों युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती किया गया, युवक राधेश्याम मीणा जो स्वर्ण रजत मार्केट में ज्वेलरी की दुकान पर कार्य करता है, छोड़ेडा केशवरायपाटन निवासी अंकित मीणा और उसका जीजा राधेश्याम मीणा दुकान के काम से फ्री होकर 18 अप्रैल को चाचा के लड़के की शादी में शामिल होने गए थे, रास्ते में रात के करीब 8 बजे उन्हें 10-12 बदमाशों ने रोक कर उन पर प्राण घातक तक हमला किया, हमला करने वालों के पास तलवार गंडासे सरिया और लाठियां थी, राकेश मीणा के पास ₹5 हजार रुपय और 5 ग्राम सोने की चेन, इसके भाई राधेश्याम के पास ₹1हजार रुपय व साले अंकित के पास ₹1हजार 500 रुपय लूट लिए गए, हमला अचानक धारदार हथियारों से किया गया, फिलहाल तीनों युवक अस्पताल में भर्ती है, देखने वाली बात होगी कि इस मामले में पुलिस क्या कार्यवाही करती है, क्योंकि ऐसी वारदातें पुलिस के ऊपर प्रश्न चिन्ह लगती है?

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!