ताज़ा ख़बरें

क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर से की मुलाकात

पूर्व विधायक राजनारायण सिंह और जिला अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने कलेक्टर को सौंपे तीन अलग-अलग ज्ञापन

क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर से की मुलाकात

पूर्व विधायक राजनारायण सिंह और जिला अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने कलेक्टर को सौंपे तीन अलग-अलग ज्ञापन

परीक्षा के समय बिजली काटना,फसल के बीमें में अनियमत्ता एवं ओंकारेश्वर रेम्प पर सुरक्षा पर जताई गंभीर चिंता

खंडवा। जिले की विभिन्न जनसमस्याओं एवं मांगो को लेकर मंगलवार को दोपहर 2 बजें पूर्व विधायक राजनारायण सिंह एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह पुरनी के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा और जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता से मुलाकात कर तीन अलग-अलग विषयों पर ज्ञापन सौंपे।जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली, किसानों के साथ हो रही कथित ज्यादती तथा ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए।
परीक्षाओं के बीच बिजली काटने एवं वसूली करने पर आपत्ति,कृषि मोटर जब्ती को बताया नियम विरुद्ध,
पहले ज्ञापन में विद्युत विभाग द्वारा बकाया वसूली के नाम पर की जा रही कार्यवाही पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने कहा कि वर्तमान में विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएँ चल रही हैं, ऐसे संवेदनशील समय में घरेलू विद्युत कनेक्शन काटे जा रहे हैं, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया गया कि जिन किसानों के कृषि कनेक्शन पर बकाया है, उनके घरेलू कनेक्शन काटे जा रहे हैं तथा कृषि पंप मोटर जब्त की जा रही है। इसे किसानों के साथ अन्यायपूर्ण एवं अमानवीय व्यवहार बताया गया।कांग्रेस ने मांग की कि परीक्षाओं की अवधि तक बिजली काटने एवं वसूली पर रोक लगाई जाए तथा जब्त मोटर वापस कर मानवीय आधार पर वसूली की जाए।
“ओंकारेश्वर रैंप की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल,
इमरजेंसी एग्जिट और शौचालय सुविधा के अभाव पर चिंता”
दूसरे ज्ञापन में ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में प्रसादालय योजना के तहत बनाए गए रैंप की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रैंप पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एकत्रित होती है, लेकिन वहां आपातकालीन निकास द्वार की व्यवस्था नहीं है। आगामी सिंहस्थ को लेकर भीड़ की स्थिति में भगदड़ की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।इसके अलावा परिसर में शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं होने का मुद्दा भी उठाया गया। आगामी बड़े धार्मिक आयोजनों को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों को दुरुस्त करने की मांग की गई।
वही हाल ही में जिले में तेज हवा एवं वर्षा के कारण गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। प्रभावित किसानों द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत नियमानुसार टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई गई, किन्तु सर्वे की कार्यवाही में गंभीर अनियमितताएँ सामने आ रही हैं।जिला।कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने कहा कि किसानों की शिकायत दर्ज होने के बावजूद उनके खेतों का सर्वे नहीं किया गया है, जबकि कुछ स्थानों पर केवल एक ही खेत का सर्वे कर शेष प्रभावित किसानों को छोड़ दिया गया। बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा किसानों को यह कहकर टाल दिया जा रहा है कि सूची में नाम नहीं है तथा पुनः शिकायत दर्ज कराने को कहा जा रहा है, जिससे किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान होना पड़ रहा है।इसके अतिरिक्त सर्वे की तिथि को लेकर भी भ्रम की स्थिति है। किसानों का कहना है कि मौसम की वास्तविक क्षति 27-28 जनवरी की रात हुई, जबकि सर्वे में अलग तिथि दर्ज की जा रही है, जिससे मुआवजा मिलने में बाधा उत्पन्न हो सकती है। श्री सिंह ने कलेक्टर साहब से मांग करी की सभी प्रभावित किसानों के खेतों का पुनः निष्पक्ष एवं वास्तविक सर्वे कराया जाए।जिन किसानों की शिकायत दर्ज है, उनके नाम सूची में शामिल कर सर्वे सुनिश्चित किया जाए। बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाए,वास्तविक नुकसान के आधार पर शीघ्र मुआवजा दिलाया जाए।किसानों की आजीविका पूर्णतः कृषि पर निर्भर है, अतः इस विषय में त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही अपेक्षित है। अन्यथा किसानों में रोष व्याप्त है, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
“प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी”
प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से सभी मुद्दों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि जनहित से जुड़े इन विषयों पर त्वरित समाधान नहीं हुआ तो पार्टी को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने सभी समस्याओं और मांगो को गंभीरता से सुना एवं आश्वस्त किया कि इसको लेकर त्वरित एवं उचित कार्यवाही की जावेगी।
कलेक्टर साहब से मुलाकात के दौरान पूर्व विधायक राजनारायण सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह,सुरेश पवार, जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन,वामनराव जाधव, इम्तियाज खान (सोनू), जगदीश छापरिया,सुखदेव कान्हापुरिया,मुकेश नंदिया ,अजय अग्रवाल एनएसयूआई, राजेश यादव ,राज खरते, राजेश पिपलोद सहित क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!