ताज़ा ख़बरें

शीतलावड बुढ़ा देव मन्दिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पैंतीसवा महा शिव रात्री पर्व

आदिवासी ध्रुव गोंड समाज के द्वारा प्रति वर्ष की भाती इस वर्ष भी महाशिवरात्री के पावन अवसर पर अपने ईष्ट देव बुढ़ादेव सती माई की पुजा अर्चना कर बड़े ही भक्ति भाव के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर छोटे छोटे बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया, कार्यक्रम में पधारे कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर,सुकमा से पधारे आगंतुकों का स्वागत सत्कार बड़े ही आत्मीयता के साथ किया गया।

जिला अध्यक्ष शंभु नाथ ध्रुव ने वर्ष भर किए गए कार्यों की जानकारी प्रस्तुत किया इन्ही के साथ अन्य जिलों से आए परिक्षेत्र अध्यक्ष ने भी अपनी अपनी बात समाज के रीति निति पर विचार प्रस्तुत किए।

अंत में सभी को धन्यवाद के साथ अपने अपने क्षेत्रों में और अच्छे से करने समाज को संगठित और सशक्त बनाने पर जोर दिया गया कार्यक्रम में पधारे सभी महानुभवों का धन्यवाद ज्ञापित कर सभा का समापन किया गया

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!