
“संकल्प से समाधान” अभियान के तहत कालमुखी में शिविर सम्पन्न

—
खण्डवा//नागरिकों को उनकी पात्रता अनुसार सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश में इन दिनों “संकल्प से समाधान” अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत मंगलवार को खण्डवा विकासखण्ड के ग्राम कालमुखी में शिविर आयोजित किये गए।
कालमुखी में आयोजित शिविर में आसपास के 10 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शिविर में उपस्थित रहे। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को अधिकारियों द्वारा सरकार की जानकारी दी गई। साथ में पात्रता की जानकारी भी दी गई। शिविर में कुल 563 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका निराकरण किया गया। शिविर में एसडीएम श्री ऋषि कुमार सिंघई के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। शिविर में 27 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 7 ग्रामीणों को किसान क्रेडिट कार्ड, 3 पशु पालन क्रेडिट कार्ड, 1 लाड़ली लक्ष्मी योजना, 8 ग्रामीणों को पेंशन योजना के स्वीकृति आदेश और 6 ग्रामीणों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र वितरित किए गए।












