ताज़ा ख़बरें

जावर व जसवाड़ी में “संकल्प से समाधान” अभियान के तहत शिविर सम्पन्न

खास खबर

जावर व जसवाड़ी में “संकल्प से समाधान” अभियान के तहत शिविर सम्पन्न

खण्डवा//नागरिकों को उनकी पात्रता अनुसार सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने के लिये प्रदेश में इन दिनों #संकल्प_से_समाधान अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत सोमवार को खण्डवा विकासखण्ड के ग्राम जावर व जसवाड़ी में शिविर आयोजित किये गए। जावर के शिविर में कुल 430 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका निराकरण किया गया। जावर के शिविर में 17 आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। इसके साथ ही बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए तथा जन्म मृत्यु सम्बंधी 3 प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही सोमवार को “संकल्प से समाधान” अभियान के तहत ग्राम जसवाड़ी में भी शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 500 आवेदन प्राप्त हुए, इसमें से 285 का मौके पर ही निराकरण किया गया। राजस्व विभाग द्वारा 4 किसानों को क्रेडिट कार्ड प्रदान किए गए। साथ ही 3 किसानों को राजस्व अभिलेख उपलब्ध कराए गए।

स्वास्थ्य शिविरों में कुल 513 मरीजों का उपचार किया गया
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि सोमवार को खण्डवा विकासखण्ड के ग्राम जावर व जसवाड़ी में आयोजित शिविर में मरीजों की उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हीमोग्लोबिन व सिकलसेल की जांच कर उन्हें दवाईयां वितरित की गईं। टी.बी. के संभावित मरीजों का स्पुटम कलेक्शन भी किया गया। शिविर में पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। ग्राम जावर में आयोजित शिविर में कुल 251 मरीजों तथा ग्राम जसवाड़ी में आयोजित शिविर में 262 मरीजों का उपचार किया गया। इस दौरान सीबीएमओ डॉ. एन.के. सेठिया, डॉ. हरिओम लाड़, डॉ. गौतम गुर्जर, डॉ. शीतल शर्मा, डॉ. चन्द्रपाल सोलंकी, सुपरवाइजर, सी.एच.ओ. व एएनएम ने सेवाएं दीं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!