
*हाईस्कूल बापचा बड़ौद के बच्चे पहुंचे परीक्षा केंद्र*
*हौंसला बढ़ाने संस्था प्रभारी व विषय शिक्षिका भी पहुँचे*
शासकीय नवीन हाईस्कूल बापचा बड़ौद के छात्र छात्राओं की बोर्ड परीक्षा आज से शुरू हुई। परीक्षा केंद्र मॉडल उ मा वि बड़ौद पर कुल दर्ज 76 में से 74 बच्चे उपस्थित हुए । कई छात्र छात्राएं परीक्षा के तनाव में होते हैं , बच्चों को डर होता है कि जो उन्होंने याद किया वो परीक्षा में आएगा या नहीं। बच्चों के इस तनाव को कम करने के लिए संस्था प्रभारी कैलाश भावसार और अंग्रेजी विषय शिक्षिका तृप्ति श्रृंगी भी परीक्षा केंद्र पर पहुंचे । बच्चों से बातचीत करके उनके परीक्षा के तनाव को कम करने का प्रयास किया और हौंसला बढ़ाया। सफल परीक्षा के लिए अंतिम अवसर पर टिप्स दिये ताकि वे बिना तनाव के आसानी से परीक्षा संपन्न कर सके । बड़ौद के तीन परीक्षा केंद्रों में आज कुल 860 छात्र छात्राएं परीक्षा में बैठेंगे।












